जमीन विवाद में कत्ल: पूर्व सरपंच के बेटे और भतीजे का मर्डर, चुनाव हारने से रंजिश; माहौल तनावपूर्ण, पुलिस तैनात Latest Haryana News

[ad_1]

सिरसा के कालांवाली के गांव खोखर में रविवार सुबह करीब नौ बजे जमीन के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पूर्व सरपंच के बेटे झरमल सिंह (45) और उनके भतीजे दलजीत सिंह (25) की परिवार के ही सदस्यों ने तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने तीन नामजद सहित चार अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक झरमल सिंह के चचेरे भाई जसवीर सिंह ने बताया कि रविवार को झरमल सिंह के चाचा महेंद्र सिंह के मकान की नींव रखी जानी थी। सुबह करीब नाै बजे झरमल सिंह अपने भतीजे दलजीत सिंह के साथ बाइक से गुजर रहे थे। 

नोरंग रोड पर झरमल सिंह के ताऊ धर्मवीर सिंह के पुत्र मोती सिंह, बिकर सिंह और पौत्र जसवंत सिंह पुत्र बिकर सिंह ने उन्हें रोककर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। परिजन दोनों को कालांवाली सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

[ad_2]
जमीन विवाद में कत्ल: पूर्व सरपंच के बेटे और भतीजे का मर्डर, चुनाव हारने से रंजिश; माहौल तनावपूर्ण, पुलिस तैनात