in

जंग को वीडियो गेम की तर्ज पर लड़ रहा यूक्रेन: रूसी टैंक उड़ाओ, पॉइंट्स कमाओ, हथियार पाओ; जितना बड़ा टारगेट उतना बड़ा इनाम Today World News

जंग को वीडियो गेम की तर्ज पर लड़ रहा यूक्रेन:  रूसी टैंक उड़ाओ, पॉइंट्स कमाओ, हथियार पाओ; जितना बड़ा टारगेट उतना बड़ा इनाम Today World News

[ad_1]

कीवकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग अब एक डिजिटल युद्ध बन चुकी है। यहां फ्रंटलाइन पर तैनात सैनिकों को हर रूसी टैंक या सैनिकों को मारने पर वीडियो गेम की तरह पॉइंट्स मिलते हैं।

जितना बड़ा रूसी टारगेट, उतने ज्यादा पॉइंट्स मिलते हैं। इन पॉइंट्स को जवान ‘वॉर मार्केटप्लेस’ पर रिडीम कर सकते हैं और उसके बदले में नए हथियार, ड्रोन या जरूरी उपकरण मिलते हैं।

इस रणनीति को यूक्रेनी मंत्री मिखाइलो फेडोरोव ने आर्मी ऑफ ड्रोन प्रोग्राम के तहत लागू किया है। अब इसे अमेजन फॉर मिलिट्री के रूप में विस्तार दिया जा रहा है।

ड्रोन से हमले की रणनीति ने यूक्रेन के लिए जंग में एक नई उम्मीद जगाई है। (फोटो- न्यूयॉर्क टाइम्स)

ड्रोन से हमले की रणनीति ने यूक्रेन के लिए जंग में एक नई उम्मीद जगाई है। (फोटो- न्यूयॉर्क टाइम्स)

जंग के लिए अमेजन जैसा मार्केट प्लेस

यूक्रेनी सेना की इस नई पहल का नाम ब्रेव 1 मार्केट है। यह अमेजन जैसा ऑनलाइन स्टोर है। यह यूनिट्स को उनकी पॉइंट्स के आधार पर सैन्य सामग्री खरीदने की सुविधा देता है।

इस व्यवस्था से सैनिकों की जंग की लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इससे कमांडरों को जंग का लाइव डेटा भी मिल रहा है। इससे यह एक क्रांतिकारी बदलाव साबित हुआ है। जो जंग को और भी तेज व स्मार्ट बना रहा है।

इससे नौकरशाही की लेटलतीफी से मुक्ति मिलती है और यूनिट्स को तेजी से हथियार मिल पाते हैं।

सेना में कैसे लागू हुई नई नीति?

2024 के अगस्त माह में यूक्रेनी सेना में नई नीति लागू हुई। इसमें हर अटैक को रिकॉर्ड किया जाता है। जिस सैनिक ने जितनी अधिक रूसी संपत्ति नष्ट की, उसे उतने अधिक पॉइंट्स मिलते हैं।

उदाहरण के लिए, एक टैंक को उड़ाने पर 15 पॉइंट्स, एक रूसी ड्रोन ऑपरेटर को मारने पर 12 पॉइंट्स। ड्रोन फीड के जरिए हर दावे को वेरिफाई किया जाता है।

यूक्रेनी 414वीं यूनिट का दबदबा

यूक्रेन की 414वीं मरीन यूएवी यूनिट बर्ड्स ऑफ मेग्यर इस पूरे मॉडल की सबसे सफल इकाई है। इसके कमांडर रॉबर्ट ब्रोवदी उर्फ मैग्यर की लीडरशिप में यह यूनिट अकेले 8% रूसी टैंक और बख्तरबंद गाड़ियों को उड़ाने का दावा करती है।

2024 के अंत में यह यूनिट रेजिमेंट स्तर पर प्रमोट हुई और अप्रैल 2025 में लीडरबोर्ड में 16,298 अंकों के साथ नंबर वन बनी।

जेलेंस्की से मिले पोप लियो; रूस से वार्ता की पेशकश

पोप लियो ने बुधवार को इटली के कैस्टेल गैंडोल्फो में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए न्यायपूर्ण शांति पर जोर दिया। पोप ने वार्ता को शांति का प्राथमिक साधन बताया। उन्होंने रूस-यूक्रेन को वेटिकन में वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन को 10 पैट्रियट मिसाइलें भेजने का ऐलान किया है। साथ ही अमेरिका द्वारा रोके गए हथियारों की आपूर्ति भी शुरू करने को वादा किया है।

[ad_2]
जंग को वीडियो गेम की तर्ज पर लड़ रहा यूक्रेन: रूसी टैंक उड़ाओ, पॉइंट्स कमाओ, हथियार पाओ; जितना बड़ा टारगेट उतना बड़ा इनाम

Trump administration resumes sending some weapons to Ukraine after Pentagon pause Today World News

Trump administration resumes sending some weapons to Ukraine after Pentagon pause Today World News

How fast is India’s fastest man? Today Sports News

How fast is India’s fastest man? Today Sports News