छोटी उम्र, बड़ा अभियान… 11 साल के सुपर्ण सैनी ने मोबाइल की लत के खिलाफ उठाई आवाज Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Gurugram News: 11 साल के सुपर्ण सैनी ने एक ऐसे अभियान की शुरुआत की है, जिससे उनकी हर तरफ वाहवाही हो रही है. दरअसल, सुपर्ण दूसरों को मोबाइल एडिक्शन से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं. उनकी यह पहल बच्चों, पेरेंट्स और शिक्षकों के लिए प्रेरणा बन रही है.

सुपर्ण सैनी.

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के दयानंद कॉलोनी निवासी और डीएवी स्कूल के छठी कक्षा के छात्र 11 वर्षीय सुपर्ण सैनी ने बाल दिवस पर मोबाइल की लत से बच्चों को बचाने की एक अनोखी मुहिम शुरू की है. जिस उम्र में बच्चे खुद स्क्रीन टाइम के आदी हो जाते हैं, उसी उम्र में सुपर्ण दूसरों को मोबाइल एडिक्शन से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं. उनकी यह पहल बच्चों, पेरेंट्स और शिक्षकों के लिए प्रेरणा बन रही है.

किड्स कैंप स्कूल से हुई शुरुआत
सुपर्ण ने अभियान की शुरुआत किड्स कैंप स्कूल से की. यहां उन्होंने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को अधिक स्क्रीन टाइम के नुकसान बताए और पोस्टर व चित्रों के माध्यम से समझाया कि मोबाइल का जरूरत से ज्यादा उपयोग बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी तभी उपयोगी है जब उसका सीमित और सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए.

घर-घर जाकर कर रहे जागरूक
सुपर्ण और उनकी टीम घर-घर जाकर अभिभावकों से अपील करती है कि वे बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की कोशिश करें. टीम के सदस्यों ने ‘मोबाइल की लत छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो’, ‘मोबाइल सीमित रखो- जीवन असीम बनाओ’ जैसे स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. उन्होंने बताया कि माता-पिता अक्सर काम के दौरान बच्चों को चुप रखने के लिए मोबाइल दे देते हैं, जिससे बच्चे घंटों स्क्रीन पर लगे रहते हैं और इसका सीधा असर उनकी आंखों, दिमाग और व्यवहार पर पड़ता है.

अभियान को मिल रहा समर्थन
मोबाइल एडिक्शन फ्री मुहिम को लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है. सुपर्ण का कहना है कि यह अभियान केवल बाल दिवस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लगातार आगे बढ़ता रहेगा. उनकी टीम में मोहित, रोहित, धुत्र, निशांत, प्रियांशु और किड्स कैंप स्कूल की टीचर रजनी धीमान, लक्ष्मी गौतम और संजना ने भी उनका साथ दिया. सुपर्ण का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा परिवार इस अभियान से जुड़ें और बच्चों को वास्तविक दुनिया के करीब लाया जाए.

homeharyana

छोटी उम्र, बड़ा अभियान… सुपर्ण सैनी ने मोबाइल की लत के खिलाफ उठाई आवाज

[ad_2]