छात्रों को नशे के खिलाफ करें जागरूक : एडीसी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sat, 28 Mar 2026 12:24 AM IST




करनाल। स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से गतिविधियों का आयोजन होगा। शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय एनकॉर्ड की बैठक में एडीसी योगेश कुमार मेहता ने निर्देश दिए। बैठक में एडीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूलों में जागरूकता शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशा के खिलाफ जागरूक किया जाए। एडीसी ने ड्रग कंट्रोल अधिकारी को निर्देश दिए कि केमिस्ट दुकानों पर निरीक्षण बढ़ाया जाए और नशीली दवाई पाए जाने पर उचित कार्रवाई करें। बैठक में डीएसपी राजीव ने बताया कि पुलिस की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत दो टीमें नियुक्त की गई हैं। अब तक 195 गांवों व 44 वार्डों को नशा मुक्त किया जा चुका है। ब्यूरो


Trending Videos

[ad_2]
छात्रों को नशे के खिलाफ करें जागरूक : एडीसी