छात्रवृत्ति के अभाव में पढ़ाई छोड़ने को मजबूर विद्यार्थी: एबीवीपी haryanacircle.com

[ad_1]




जींद। हरियाणा के ओबीसी और अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चिंता व्यक्त की है। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने वीरवार को कहा कि ओबीसी वर्ग के छात्रों को पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों (2023-26) और अनुसूचित वर्ग के छात्रों को सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति राशि अब तक नहीं मिली है। इस वजह से हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई छात्र आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं। जिला संयोजक प्रतीक शर्मा ने कहा कि यदि विद्यार्थियों को लंबित राशि नहीं दी गई तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन होगा। संवाद


Trending Videos

[ad_2]