चैत्र नवरात्रि से पहले घर से हटा दें ये चीजें, नहीं तो रुक सकती है तरक्की Haryana News & Updates

[ad_1]

होमताजा खबरdharm

चैत्र नवरात्रि से पहले घर से हटा दें ये चीजें, नहीं तो रुक सकती है तरक्की

Last Updated:

चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है. पंडित कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के अनुसार नवरात्रि से पहले घर की सफाई करना बेहद जरूरी है। मंदिर की टूटी मूर्तियां, फटे फोटो, बंद घड़ी, टूटे बर्तन और बेकार सामान घर से हटा दें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां दुर्गा का स्वागत शुभ माना जाता है.

फरीदाबाद: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में बहुत खास मानी जाती है. इन नौ दिनों तक लोग मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं और हर घर में भक्ति का माहौल रहता है. जैसे शारदीय नवरात्रि की अपनी धूम है वैसे ही चैत्र नवरात्रि का भी अलग महत्व है. नवरात्रि शुरू होने से पहले, लोग घर साफ करने में लग जाते हैं सब कुछ ताजा और पॉजिटिव दिखना चाहिए। मानते हैं कि मां दुर्गा के स्वागत से पहले घर की सफाई और कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है. ऐसे में अक्सर लोग पूछते हैं नवरात्रि से पहले घर में क्या रखना चाहिए और किन चीजों को बाहर कर देना चाहिए?

2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होगी

इसी बारे में Local18 से बात करते हुए कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया कि 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होगी. उन्होंने साफ कहा सबसे पहले घर के मंदिर को अच्छी तरह साफ करो. अगर मंदिर में टूटी-फूटी मूर्तियां या पुराने फटे फोटो रखे हैं तो उन्हें हटा दो. इन्हें नदी या किसी पवित्र जगह प्रवाहित करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है.

बंद घड़ी घर में नहीं रखनी चाहिए

उन्होंने ये भी बताया कि बंद घड़ी घर में नहीं रखनी चाहिए. कहते हैं, बंद घड़ी किस्मत और तरक्की में रुकावट डालती है. वैसे ही फटे-पुराने कपड़े, टूटे जूते-चप्पल या जो चीजें सालों से इस्तेमाल नहीं हुईं सब बाहर कर दो. टूटा आईना हो या टूटे बर्तन, खराब झाड़ू इन सबको घर में रखने से नकारात्मकता बढ़ती है.

पंडित जी ने ये भी कहा अगर घर में पूर्वजों की कोई फोटो फट गई है या इतनी पुरानी हो गई है कि चेहरा ठीक से दिखता नहीं तो उसे भी आदर के साथ हटा दो. एक साल से ज्यादा समय से जो चीजें घर में पड़ी हैं और काम नहीं आ रहीं वो भी निकाल दो. इससे घर हल्का और साफ लगता है और माहौल अच्छा बनता है.

इन चीजों से करें परहेज

उन्होंने ये भी बताया कि जो लोग आम दिनों में लहसुन-प्याज खाते हैं उन्हें नवरात्रि में इससे परहेज करना चाहिए. कोशिश करो कि घर में सात्विकता बनी रहे. इन दिनों में फलाहार करना भजन-कीर्तन करना और मां की पूजा करना सबसे शुभ माना गया है.

नवरात्रि में घर में ज्योत जलाने की परंपरा

पंडित जी का कहना है कि नवरात्रि में घर में ज्योत जलाने की परंपरा है. मान्यता है कि कलयुग में मां जगदंबा ज्योत के रूप में घर में ही विराजती हैं. इसलिए जब ज्योत जल रही हो तो उसकी देखभाल पूरी श्रद्धा से करनी चाहिए. घर में अकेले ज्योत जल रही हो तो ताला लगाकर कहीं बाहर मत जाओ. कम से कम एक आदमी घर में रहना चाहिए, ताकि ज्योत की रक्षा हो सके. इसके अलावा नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना होती है और जौ बोए जाते हैं. मानते हैं जितने अच्छे जौ उगते हैं उतनी ही घर में सुख-समृद्धि और तरक्की आती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

[ad_2]