[ad_1]
वरुण चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 5 विकेट लिए।
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय अभियान जारी रखा है। टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया। रविवार को 250 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड 45.3 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट झटके। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए।
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर ने 79 रन बनाए। न्यूजीलैंड से मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए।
इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए में टॉप पोजिशन के साथ फिनिश किया है, यानी भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें भिड़ेंगी।

भारत-न्यूजीलैंड मैच का स्कोरबोर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।
अपडेट्स
04:38 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
रोहित बोले- वरुण खास है
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा-

हमारे लिए टॉप पर फिनिश करना अहम है। न्यूजीलैंड एक अच्छी टीम है और अच्छा खेल रही है। पहले पावरप्ले में विकेट गंवाने के बाद अक्षर-श्रेयस की साझेदारी अहम थी। हमारी क्वालिटी गेंदबाजी के साथ हमें उसे डिफेंड करने का आत्मविश्वास था। वरुण खास है। हम उसे आजमाना चाहते थे और देखना चाहते थे कि वह क्या दे सकता है। हमें अगले मैच के लिए थोड़ा सोचना होगा। यह एक अच्छा सिरदर्द है। अगर वो सही करता है तो उसे पढ़ना बहुत मुश्किल है।

ऐसे टूर्नामेंट में मोमेंटम अहम होता है। मैच जीतने की कोशिश करें, हर चीज सही करने की कोशिश करें। गलतियां होती हैं, लेकिन उन्हें सुधारना जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया का ICC टूर्नामेंटों में अच्छा खेलने का इतिहास है। हमें उस दिन सही चीजें करनी होंगी। हमें इस पर ध्यान केंद्रित करना होगा कि हमें उस दिन क्या करना है।
04:34 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
सैंटनर ने कहा- पिच ज्यादा घूम रही थी
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा-

ये पिच उन पिचों से धीमी थी, जिन पर खेलकर आ रहे हैं। पिच हमारी उम्मीद से ज्यादा घूम रही थी, यहां पहले हुए मैचों की अपेक्षा ज्यादा स्पिन मिली। 4 क्वालिटी स्पिनर्स के साथ खेलना मुश्किल हो जाता है। हमारे लिए पावरप्ले में विकेट लेना अहम था। केन की फॉर्म हमारे लिए अच्छी बात है। साउथ अफ्रीका एक शानदार टीम है। उन पिचों पर जहां तेजी और उछाल है, उनके पास चार बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं।
04:31 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
चक्रवर्ती बोले- शुरुआत में नर्वस था
प्लेयर ऑफ द मैच वरुण चक्रवर्ती ने कहा

शुरुआत में नर्वस था। क्योंकि, भारत के लिए ज्यादा वनडे नहीं खेले हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, बेहतर महसूस करने लगा। विराट, रोहित, श्रेयस और हार्दिक सभी मुझे शांत रहने के लिए कह रहे थे। यह पूरी तरह से टर्निंग पिच नहीं थी, लेकिन अगर सही जगहों पर गेंदबाजी की जाए तो मदद मिल रही थी। यह ये पूरी टीम का संयुक्त प्रयास था।
04:21 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए
04:19 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड 205 रन पर ऑलआउट, भारत 44 रन से जीता
46वें ओवर की तीसरी बॉल पर कुलदीप यादव ने विलियम ओरूर्क को बोल्ड कर दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम 205 रन पर ऑलआउट हो गई है और भारत ने मुकाबला 44 रन से जीता लिया है।
04:06 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
चक्रवर्ती को एक ओवर में 2 विकेट
46वें ओवर में न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाए। वरुण चक्रवर्ती ने मिचेल सैंटनर और मैट हेनरी को पवेलियन भेजा।
03:52 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
केन विलियम्सन 81 रन बनाकर आउट

41वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 7वां विकेट गंवाया। यहां केन विलियम्सन 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया।
03:47 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
पावरप्ले-2 में इंडियन बॉलर्स ने वापसी की

पावरप्ले-2 में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की। न्यूजीलैंड ने 11 से 40 ओवर के फेज में 121 रन बनाए, लेकिन टीम ने 5 विकेट भी गंवा दिए। इसमें केन विलियम्स ने फिफ्टी भी पूरी की।
03:36 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
चक्रवर्ती को तीसरा विकेट
8वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने अपने स्पेल का तीसरा विकेट लिया। उन्होंने माइकल ब्रेसवेल को LBW किया। ब्रेसवेल 3 गेंद पर 2 ही रन बना सके। चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स और विल यंग को भी पवेलियन भेजा था।
03:30 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
फिलिप्स पवेलियन लौटे

वरुण चक्रवर्ती ने फिलिप्स को LBW किया।
न्यूजीलैंड ने 36वें ओवर में पांचवां विकेट भी गंवा दिया। वरुण चक्रवर्ती ने ओवर की चौथी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को LBW किया। फिलिप्स ने 8 गेंद पर 12 रन बनाए।
03:28 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड के 150 रन पूरे
न्यूजीलैंड ने 36वें ओवर में अपने 150 रन पूरे कर लिए। ग्लेन फिलिप्स ने वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ छक्का लगाकर टीम के 150 रन पूरे कराए।
03:16 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, टॉम लैथम आउट

रवींद्र जडेजा ने टॉम लैथम के रूप में अपना पहला विकेट लिया।
33वें ओवर में न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवाया। यहां टॉम लैथम 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने LBW कर दिया।
03:00 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
चौके से केन विलियम्सन की फिफ्टी

विलियम्सन ने 77 बॉल पर फिफ्टी पूरी की।
27वें ओवर में केन विलियम्सन ने फिफ्टी पूरी की है। उन्होंने जडेजा की आखिरी बॉल पर चौका लगाकर अपना स्कोर 50 पार पहुंचाया। उन्होंने 77 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की।
02:51 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
डेरिल मिचेल 17 रन बनाकर आउट, कुलदीप को विकेट

मिचेल को कुलदीप ने LBW किया।
26वें ओवर में न्यूजीलैंड ने तीसरा विकेट गंवा दिया। यहां डेरिल मिचेल 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने LBW किया।
02:29 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
केन विलियम्सन को दूसरा जीवनदान, वरुण से कैच छूटा
20वें ओवर में केन विलियम्सन को दूसरा जीवनदान मिला। कुलदीप यादव के ओवर की दूसरी बॉल पर वरुण चक्रवर्ती से उनका कैच ड्रॉप हुआ।
02:14 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
43 बॉल के बाद चौका आया

विलियम्सन ने चक्रवर्ती की बॉल पर चौका लगाया।
केन विलियम्सन ने 17वें ओवर की चौथी बॉल पर चौका जमाया। न्यूजीलैंड की पारी में 43 गेंद के बाद चौका आया है।
01:56 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा, विल यंग आउट
12वें ओवर में न्यूजीलैंड ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां विल यंग 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया।
11वें ओवर में केएल राहुल से केन विलियम्सन का कैच ड्रॉप हुआ।
01:51 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
पहले पावरप्ले में न्यूजीलैंड आगे, स्कोर 44/1

250 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड पावरप्ले-1 में आगे रही। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट खोकर 44 रन बनाए। विल यंग और केन विलियम्सन नाबाद हैं। चौथे ओवर में वरुण चक्रवर्ती से विल यंग का कैच ड्रॉप हुआ। इसी ओवर में रचिन रवींद्र आउट हुए।
01:23 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
चक्रवर्ती से विल यंग का कैच छूटा, चौका भी गया; रचिन आउट

रचिन रवींद्र 6 रन बनाकर आउट हुए।
चौथे ओवर की आखिरी बॉल पर हार्दिक ने रचिन रवींद्र (6 रन) को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में वरुण चक्रवर्ती से विल यंग का कैच ड्रॉप हुआ। इतना ही नहीं, बॉल उनके पैर से लगकर बाउंड्री के बाहर भी चली गई।

हार्दिक पंड्या ने पहला विकेट लिया।
01:07 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड ने पहले ओवर में 4 रन बनाए
न्यूजीलैंड ने 250 रन के टारगेट के सामने विल यंग और रचिन रवींद्र को ओपनिंग भेजा। भारत से मोहम्मद शमी ने पहला ओवर फेंका, ओवर में 4 रन बने।
12:36 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक- इंडिया ने 250 रन का टारगेट दिया
12:35 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
पारी के आखिरी ओवर में दो विकेट
पारी का आखिरी ओवर डाल रहे मैट हेनरी ने 2 विकेट लिए। उन्होंने हार्दिक पंड्या (45 रन) और मोहम्मद शमी (5 रन) को आउट किया। हेनरी ने मैच में 5 विकेट झटके।
12:24 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
पंड्या ने जैमिसन के ओवर में लगातार 3 बाउंड्री लगाई
49वें ओवर में लगातार तीन बाउंड्री लगाई। उन्होंने काइल जैमिसन के ओवर की दूसरी और तीसरी बॉल पर चौका लगाया। उसके बाद चौथी बॉल पर छक्का मारा। इस ओवर से 15 रन आए।
12:12 PM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
विलियम्सन ने बाएं हाथ से डाइविंग कैच पकड़ा
46वें ओवर में भारत का 7वां विकेट गिरा। मैट हेनरी के ओवर की पांचवीं बॉल पर रवींद्र जडेजा ने कट शॉट खेला। यहां पॉइंट पर खड़े केन विलियम्सन ने अपने बाईं तरफ डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लिया। जडेजा 16 रन बनाकर आउट हुए।
11:49 AM2 मार्च 2025

- कॉपी लिंक
मिडिल ओवर्स में भी कीवियों का दबदबा, 3 विकेट झटके
पारी के मिडिल ओवर फेज में भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का दबदबा रहा। 11वें से 40वें ओवर के बीच न्यूजीलैंड ने भारत को तीन झटके और दिए। हालांकि, टीम इंडिया ने 148 रन भी बनाए।
भारत की ओर से श्रेयस ने फिफ्टी बनाई। उन्होंने अक्षर के साथ 98 रन की साझेदारी भी की, लेकिन 35 से 40 ओवर के बीच 2 विकेट गंवाकर बैकफुट पर आ गई।
11:43 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
भारत का छठा विकेट गिरा, केएल राहुल आउट
40वें ओवर में भारत ने छठा विकेट गंवाया। यहां केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल सैंटनर ने आउट किया।
11:32 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
श्रेयस अय्यर 79 रन बनाकर आउट

37वें ओवर में भारत ने 5वां विकेट गंवाया। यहां 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विलियम ओरूर्क ने विल यंग के हाथों कैच कराया।
11:15 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
अय्यर के छक्के से भारत 150 पार
34वें ओवर में भारत ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। रचिन रवींद्र के ओवर की दूसरी बॉल पर श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर स्कोर 150 पार पहुंचाया।
11:00 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
अक्षर पटेल 42 रन बनाकर आउट, रचिन तोड़ी साझेदारी

30वें ओवर में भारत ने चौथा विकेट गंवाया। यहां अक्षर पटेल 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रचिन रवींद्र ने केन विलियम्सन के हाथों कैच कराया। उन्होंने 98 रन की पार्टनरशिप ब्रेक की।

10:53 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
श्रेयस अय्यर की 75 बॉल पर फिफ्टी

श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर की 22 फिफ्टी बनाई है।
28वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 75 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 22वां वनडे अर्धशतक बनाया है।
10:44 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 100 पार हुआ
25वें ओवर में भारतीय टीम ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। माइकल ब्रेसवेल के ओवर की आखिरी बॉल पर अय्यर ने चौका मारकर टीम को 100 पार पहुंचाया।
10:33 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
श्रेयस-अक्षर की फिफ्टी पार्टनरशिप

श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर चुके हैं।
21वें ओवर में श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। माइकल ब्रेसवेल की 5वीं बॉल पर अय्यर ने एक रन लेकर अक्षर के साथ 50 की साझेदारी पूरी की। टीम इंडिया ने 30 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया।
10:25 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
ओरूर्क के ओवर में अय्यर ने तीन चौके लगाए
भारतीय पारी के 16वें ओवर से 13 रन आए। विलियम ओरूर्क के इस ओवर में श्रेयस अय्यर ने 3 चौके लगाए। उन्होंने पहली, तीसरी और चौथी बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया।
10:16 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
अक्षर के चौके से भारत 50 पार, 52 गेंद बाद बाउंड्री
16वें ओवर में भारत ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। सैंटनर के ओवर की दूसरी बॉल पर अक्षर पटेल ने स्वीप करके चौका जमाया। यहां 52 बॉल के बाद बाउंड्री आई है। पिछला चौका 7वें ओवर में आया था।
10:03 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
मिचेल सैंटनर ने पहला ओवर मेडन डाला
कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपने पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया। वे 14वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और श्रेयस अय्यर को सभी 6 बॉल डॉट करा दी।
09:49 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
रोहित-गिल और कोहली पावरप्ले-1 में पवेलियन लौटे

मैच का पहला पावरप्ले-1 न्यूजीलैंड के नाम रहा है। 10 ओवर के खेल में कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली पवेलियन लौट चुके हैं। भारतीय टीम महज 37 रन ही बना सकी है।
09:43 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
कोहली भी आउट, ग्लेन फिलिप्स का शानदार कैच

आउट होने के बाद विराट कोहली ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया।
7वें ओवर में भारत का तीसरा विकेट गिरा। यहां विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैट हेनरी ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। फिलिप्स ने बैकवर्ड प्वाइंट में हवा में छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा।

फिलिप्स ने बैकवर्ड प्वाइंट में हवा में छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा।
09:27 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
भारत का दूसरा विकेट गिरा, रोहित भी आउट
छठे ओवर में भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां कप्तान रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमिसन ने विल यंग के हाथों कैच कराया।
09:24 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
कोहली ने चौके से खाता खोला
5वें ओवर में विराट कोहली ने चौके से अपना खाता खोला।
09:16 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
गिल 2 रन बनाकर आउट, रिव्यू भी गंवाया

गिल को मैट हेनरी ने LBW किया।
तीसरे ओवर में भारत का पहला विकेट गिरा। मैट हेनरी के ओवर की दूसरी बॉल पर गिल LBW आउट हुए। मैट हेनरी ने ओवर की पांचवीं बॉल सामने की तरफ फेंकी, गिल ने शॉट खेला लेकिन बॉल मिस कर गए। कीवी टीम की अपील पर अंपायर ने आउट दिया। नॉन स्ट्राइक पर खड़े रोहित शर्मा से बात करने के बाद गिल ने रिव्यू लिया। DRS में पता चला की बॉल स्टंप को हिट कर रही थी। भारत ने यहां अपना रिव्यू गंवाया। गिल 2 रन बनाकर आउट हुए।

गिल 2 रन बनाकर आउट हुए।
09:06 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
रोहित पहली बॉल पर आउट होने से बचे
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की, लेकिन वे मैट हेनरी की पहली बॉल पर आउट होने से बच गए। बॉल बल्ले का भीतरी किनारा लेकर स्टंप के करीब से फाइन लेग की ओर गई। रोहित ने पहले ओवर की आखिरी बॉल पर चौका भी लगाया।
08:47 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
कोहली 300वां वनडे खेल रहे
08:46 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
वीडियो में फैंस का रिएक्शन देखिए
08:41 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया गया है।
08:40 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड में एक बदलाव, डेरिल मिचेल की वापसी
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। डेवोन कॉन्वे की जगह डेरिल मिचेल को मौका दिया गया है।
08:34 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

टॉस का सिक्का उछालते न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी।
08:18 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
भारत आगे
दोनों टीमों के बीच अब तक 118 वनडे खेले गए। भारत ने 60 और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते। 7 मैचों में परिणाम नहीं निकला। जबकि एक मैच टाई रहा।

08:17 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
गिल ने पहले मैच में शतक जमाया था
भारत के उपकप्तान शुभमन गिल ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 147 रन बनाए हैं। गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शतक लगाया था। उन्होंने 129 बॉल पर 101 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने सेंचुरी लगाई थी। बॉलिंग में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टॉप पर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

08:16 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
लैथम कीवी टीम के टॉप स्कोरर
इस टूर्नामेंट में टॉम लैथम न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 173 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 55 और पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 118 रन बनाए थे। बॉलिंग में माइकल ब्रेसवेल टॉप पर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

08:15 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
पिच और टॉस रिपोर्ट
दुबई में दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम के जीत का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा है। भारत ने भी पिछले दोनों मैच चेज करते हुए जीते। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग का फैसला ले सकती है।
यहां अब तक 60 वनडे खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 22 और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 36 मैच जीते। वहीं, एक-एक मैच बेनतीजा और टाई रहा। यहां का हाईएस्ट स्कोर 355/5 है, जो इंग्लैंड ने 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। भारत ने यहां अब तक 8 मुकाबले खेले और 7 में जीते। जबकि एक मैच टाई भी रहा।
08:15 AM2 मार्च 2025
- कॉपी लिंक
दुबई की वेदर रिपोर्ट
रविवार को मुकाबले वाले दिन दुबई में अधिकतर धूप खिली रहेगी और मौसम बहुत गर्म रहेगा। तापमान 19 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

[ad_2]
चैंपियंस ट्रॉफी- भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला, न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका से खेलेगी