[ad_1]
Last Updated:
चेहरे पर झुर्रियां और ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप फिटकरी को पानी में गीला कर लें. इसके बाद इसे चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में हल्के हाथों से रब करें और अच्छी तरह से सूखने दें.
अगर प्रदूषण के कारण आपका चेहरा बेजान हो जाता है और लाख बचाने के बाद भी चेहरा सांवला पड़ जाता है, तो ऐसे में अपने चेहरे की ग्लो वापस पाने के लिए आपको पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आप फिटकरी के इस्तेमाल से स्किन की हर प्रॉब्लम सॉल्व कर सकती हैं. दरअसल, आयुर्वेद में फिटकरी के काफी फायदे बताएं गए है, जो आपकी अलग-अलग समस्या का समाधान कर देगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

चेहरे पर लगाएं: चेहरे पर झुर्रियां और ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप फिटकरी को पानी में गीला कर लें. इसके बाद इसे चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में हल्के हाथों से रब करें और अच्छी तरह से सूखने दें. ध्यान रहे फिटकरी को चेहरे पर लगाने के बाद उसे पोंछें नहीं, वरना इसका फायदा नहीं मिलेगा. जब ये अच्छी तरह सूख जाए तब ठंडे पानी से धो लें. इसके बाद आपको ड्राई स्किन से छुटकारा मिलेगा.

पोर्स को खोलती है फिटकरी: स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए एक चम्मच फिटकरी पाऊडर में ऑलिव ऑयल मिलाएं और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. इससे चेहरे के बंद पोर्स कुछ ही दिनों में अपने आप खुल जाएंगे. आपको काफी ज्यादा फायदा मिलेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दुर्गंध दूर करती है फिटकरी: गर्मी में शरीर से पसीने की बदबू को दूर करने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल करें. इसके लिए आपको एक बाल्टी पानी में दो बड़े चम्मच फिटकरी पाऊडर मिलाना है और उस पानी से नहाना है. हफ्ते में एक-दो बार फिटकरी के पानी से नहा लेती हैं, तो आपके शरीर से आने वाली दुर्गन्ध दूर हो जाएगी. इसी तरह सर्दियों मैं भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं आपके शरीर की बदबू को यह साफ करने का काम करेगी.

बालों को साफ करती है फिटकरी: फिटकरी के पानी से बाल धोने से जड़ों में जमी गंदगी और मैल आसानी से दूर हो जाती है. गंदे बालों को धोने के लिए फिटकरी को पानी में डालकर छोड़ दें और फिर इस पानी से बाल धो लें. इससे आपके बाल बिल्कुल साफ सुथरे और चमकदार हो जाएंगे.

क्या है फिटकरी:फिटकरी को पोटैशियम एल्यूमीनियम सल्फेट भी कहा जाता है, जिसे हाई और टैनिंग के काम में भी इस्तेमाल किया जाता है.फिटकरी बाजार में आसानी से मिल जाती है,इसके अलावा लगभग हर पारंपरिक ब्यूटी प्रोडक्ट में इसका इस्तेमाल किसी न किसी रूप में किया जाता है.मेल ब्यूटी को निखारने में फिटकरी लंबे वक्त से अपना योगदान देती आ रही हैं.

डॉक्टर की सलाह जरूरी: कई लोगों को कई चीजे इस्तेमाल के दौरान सूट नहीं करती है, ऐसे में फिटकरी के इस्तेमाल से पहले आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले सकते हैं. अगर आपको फिटकरी से किसी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो आप अपने नजदीकी डॉक्टर या फिर आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह जरूर लें. बिना सलाह के भी कई बार हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है.
[ad_2]


