‘चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम’, मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष् Politics & News

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी हैं. इस बीच लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद देश में पेट्रोल, डीजल और LPG गैस सिलेंडरों के दामों में तेजी से इजाफा होगा.

राहुल गांधी ने X पोस्ट में क्या कहा?

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार (21 मार्च, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में राहुल गांधी ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के कमजोर होने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोत्तरी, ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं.’ उन्होंने कहा, ‘सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन हकीकत ये है कि उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे, MSMEs को सबसे ज्यादा चोट लगेगी, रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे और FII (Foreign Institutional Investor) का पैसा और तेजी से बाहर आएगा, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा. यानी हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है. और यह सिर्फ वक्त की बात है कि चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी.’

सिर्फ बयानबाजी कर रही मोदी सरकारः राहुल गांधी

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘मोदी सरकार के पास न दिशा है, न रणनीति- सिर्फ बयानबाजी है. सवाल यह नहीं है कि सरकार क्या कह रही है- सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है.’

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण दुनिया भर में बढ़ रहा तेल संकट

इजरायल-अमेरिका के साथ ईरान के युद्ध के कारण दुनिया भर के कई देशों की कच्चे तेल की आपूर्ति को काफी क्षति पहुंची है. दुनिया के करीब 95 देशों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है. हालांकि, भारत में अब तक आम लोगों के इस्तेमाल में आने वाला रेगुलर पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी तरह का इजाफा नहीं किया गया है. हालांकि, तेल कंपनियों ने देश में प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम जरूर बढ़ाए हैं. 

यह भी पढ़ेंः West Bengal Elections 2026: ‘देखना है जोर कितना…’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार



[ad_2]
‘चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम’, मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्