‘चुनाव के बाद गैस-नकद बंद कर देगी BJP’, बेलदा रैली में ममता बनर्जी का हमला Politics & News

[ad_1]

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव अब अपने सियासी जोर अजमाइश पर पहुंच गया है. यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक सभा में बीजेपी पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि चुनाव के बाद बीजेपी गैस और कैश दोनों बंद कर देगी. यही उनका खेल है. ममता बनर्जी ने यह बयान बेलदा में अपने एक चुनावी सभा के दौरान दिया है.

बीजेपी सभी वर्गों को आपस में लड़वा रही है: ममता बनर्जी 
ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी समाज के सभी वर्ग के लोगों को आपस में लड़वा रही है. वह इस स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है. 

इसके अलावा टीएमसी नेता ने पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने पार्टी नेताओं को संदेश देते हुए कहा कि कभी-कभी बदलाव जरूर होता है. महिलाओं, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों को भी मौका मिलना चाहिए. टिकट न मिलने का मतलब पार्टी का विरोध नहीं होता है. 

साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी को सभी को साथ लेकर चलना जरूरी है. जो जनता के लिए काम करेगा, उसे सम्मान मिलेगा.  रैली के दौरान ममता ने लोक कलाकारों के साथ नृत्य कर समर्थकों में उत्साह भी भरा.

रविवार को एक सभा में बीजेपी को बताया था दंगाई पार्टी

इससे पहले रविवार को पुरुलिया जिले के मानबजार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी को दंगाई पार्टी कहकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस पर उंगली उठाने से पहले बीजेपी को एक चार्जशीट जारी करनी चाहिए. यह बताना चाहिए कि सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के जरिए उन्होंने कितने लोगों की जान ली है. 

ममता बनर्जी ने हत्या की जताई आशंका, विपक्षी सांसदों ने किया समर्थन

साथ ही ममता बनर्जी ने चुनाव के दौरान उनकी हत्या होने की आशंका जताई थी. इसपर कुछ विपक्ष के सांसदों ने उनकी बात का समर्थन भी किया. उन्होंने कहा है कि कुछ इनपुट होगा, तभी ममता बनर्जी बोल रही है. ऐसे इतनी बड़ी बात कोई नहीं बोल सकता है. 

यह भी पढ़ें: इधर नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, उधर बेटे निशांत की आई पहली प्रतिक्रिया, ‘आज जो…’

[ad_2]
‘चुनाव के बाद गैस-नकद बंद कर देगी BJP’, बेलदा रैली में ममता बनर्जी का हमला