चीन पर भारत-पाकिस्तान जंग का फायदा उठाने का आरोप: अमेरिकी रिपोर्ट में दावा-राफेल की ब्रिकी रोकने फर्जी AI तस्वीरों का इस्तेमाल किया Today World News

[ad_1]

वॉशिंगटन डीसीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो- AI जनरेटेड

मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के तुरंत बाद चीन ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए फर्जी कैंपेन चलाया था। यह खुलासा एक अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ है।

यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमिशन ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि चीन ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष का फायदा उठाया और अपने हथियारों की खूबियां दिखाने की कोशिश की।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने फ्रांस के राफेल फाइटर जेट की बिक्री रोकने और अपने J-35 लड़ाकू विमानों के प्रचार के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स चलाए।

इन अकाउंट्स से AI से बनाई गई नकली तस्वीरें फैलाई गईं, जिनमें दावा किया गया कि भारतीय राफेल को चीन के हथियारों ने गिराया है और यह उसके ‘मलबे’ की तस्वीरें हैं।

रिपोर्ट जारी करने वाली USCC के बारे में जानिए

  • USCC एक बायपार्टिजन आयोग है, यानी इसमें रिपबल्किन और डेमोक्रेट्स दोनों पार्टियों ने मिलकर बनाया है। ताकि संतुलित तरीके से चीन-अमेरिका के आर्थिक और सुरक्षा संबंधों की निगरानी की जा सके।
  • इस बार की रिपोर्ट में चीन की नीतियों, उसकी आर्थिक क्षमता, सैन्य चुनौती, टेक्नोलॉजी प्रतिस्पर्धा और सप्लाई चेन समेत कई महत्वपूर्ण जोखिमों पर चर्चा की गई है।
  • रिपोर्ट का मकसद कांग्रेस और अमेरिकी नीति निर्माताओं को सिफारिशें देना है कि वे चीन के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करें।

पाकिस्तान ने 3 राफेल गिराने का दावा किया था

भारत के साथ संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसकी वायुसेना ने लड़ाई के दौरान पांच भारतीय विमानों को मार गिराया, जिनमें तीन राफेल भी शामिल थे।

फ्रांसीसी अधिकारियों का कहना है कि इससे राफेल की कैपिसिटी पर सवाल उठने लगे थे। बाद में भारत ने विमान के नुकसान की बात स्वीकार की थी, लेकिन यह नहीं बताया था कि कितने फाइटर प्लेन का नुकसान हुआ।

इसके बाद फ्रांसीसी एयरफोर्स जनरल जेरोम बेलांगर ने कहा था कि उन्होंने सिर्फ 3 भारतीय विमानों को नुकसान पहुंचने के सबूत देखे हैं- इसमें एक राफेल, एक रूस निर्मित सुखोई और एक मिराज 2000। मिराज 2000 आखिरी जेनरेशन का फ्रांसीसी जेट है। मीडिया के मुताबिक यह पहली बार था, जब युद्ध में राफेल को नुकसान पहुंचा था।

CDS ने भारत के कुछ विमान गिरने की बात स्वीकार की थी

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने 31 मई को सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय फाइटर जेट गिरने के दावों पर बात की। उन्होंने ये बातें ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में कही थी।

उन्होंने कहा था कि असली मुद्दा यह नहीं है कि कितने विमान गिरे, बल्कि यह है कि वे क्यों गिरे और हमने उनसे क्या सीखा। भारत ने अपनी गलतियों को पहचाना, उन्हें जल्दी सुधारा और फिर दो दिन के भीतर दुश्मन के ठिकानों को लंबी दूरी से निशाना बनाकर एक बार फिर प्रभावी तरीके से जवाब दिया।

CDS चौहान ने कहा कि पाकिस्तान का ये दावा कि उसने 6 भारतीय जेट गिराए, बिल्कुल गलत है। गिनती मायने नहीं रखती, बल्कि यह मायने रखता है कि हमने क्या सीखा और कैसे सुधार किया। इस संघर्ष में कभी भी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की नौबत नहीं आई, जो कि एक राहत की बात है। पूरी खबर पढ़ें…

राफेल की रेंज 3700 किलोमीटर

राफेल विमान फ्रांस की दसॉ एविएशन द्वारा बनाया गया 2 इंजन वाला लड़ाकू विमान है। ये एक मिनट में 60,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है।

साथ ही यह 2200 से 2500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। सबसे खास बात ये है कि इसमें मॉडर्न ‘मिटिअर’ मिसाइल और इजराइली सिस्टम भी है।

23 सितंबर, 2016 को फ्रांस के तत्कालीन रक्षामंत्री ज्यां ईव द्रियां और भारत के तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर ने नई दिल्ली में राफेल सौदे पर साइन किए थे। भारत सरकार ने 59,000 करोड़ रुपए की फ्रांस से डील की थी।

[ad_2]
चीन पर भारत-पाकिस्तान जंग का फायदा उठाने का आरोप: अमेरिकी रिपोर्ट में दावा-राफेल की ब्रिकी रोकने फर्जी AI तस्वीरों का इस्तेमाल किया