in

चीन के सैन्य अभ्यास पर भड़का ताइवान, कहा ‘ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र में होगा विनाश’ – India TV Hindi Today World News

चीन के सैन्य अभ्यास पर भड़का ताइवान, कहा ‘ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र में होगा विनाश’ – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : AP
ताइवान के पास चीन का सैन्य अभ्यास

ताइपे: चीनी सेना ने मंगलवार को ताइवान के आसपास के जलक्षेत्र और हवाई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ईस्टर्न थिएटर कमान के प्रवक्ता शी यी के अनुसार इस सैन्य अभ्यास में नौसेना, वायु सेना और रॉकेट बल शामिल थे और इसका मकसद ताइवान की स्वतंत्रता को गंभीर चेतावनी देना था। अब चीन के इस सैन्य अभ्यास को लेकर ताइवान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

ताइवान ने जताया विरोध

ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘चीन की जबरदस्त सैन्य उकसावेबाजी ना केवल ताइवान जलडमरूमध्य में शांति के लिए खतरा है बल्कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को कमजोर करती है। हम चीन के आक्रामक व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं।’’ 

ताइवान रख रहा है नजर

ताइवान के रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि यह कार्रवाई क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के विनाश का कारण बन सकती है।’’ कू ने कहा कि ताइवान ने इस तरह के अभ्यासों की निगरानी के लिए एक केंद्रीय समूह स्थापित किया है। ताइवान चीन की हर हरकत पर बारीक नजर रख रहा है। 

ताइवान के पास चीन का सैन्य अभ्यास

Image Source : AP

ताइवान के पास चीन का सैन्य अभ्यास

चीन के सैन्य अभ्यास का मकसद

वहीं, चीन की समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने अपनी एक खबर में कहा कि ईस्टर्न थिएटर कमान ने ‘ताइवान द्वीप के उत्तर, दक्षिण और पूर्व में जलक्षेत्र में व्यापक अभ्यास’ किया है। कमान ने कहा कि सैन्य अभ्यास का उद्देश्य ‘एकीकृत अभियान, परिचालन नियंत्रण हासिल करना और सटीक हमले करने की सैनिकों की क्षमताओं का परीक्षण करना था।’ 

#

ताइवान को अपना हिस्सा मानता है चीन 

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा मानता है। चीन ने हाल के दिनों में इसी तरह के कई सैन्य अभ्यास किए हैं, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से सत्ता संभाली है उसके बाद से ताइवान के आसपास यह पहला बड़ा सैन्य अभ्यास है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

लग्जरी क्रूज शिप पर फैला नोरोवायरस का प्रकोप, चालक दल समेत 200 से अधिक लोग हुए बीमार

बांग्लादेश ने कर दिया बड़ा दावा, कहा ‘भारत भागे शेख हसीना की पार्टी के लाखों मेंबर’

Latest World News



[ad_2]
चीन के सैन्य अभ्यास पर भड़का ताइवान, कहा ‘ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र में होगा विनाश’ – India TV Hindi

हरियाणा के करनाल में सरपंच ने ₹3 करोड़-थार जीती:  पंजाब-लखनऊ के IPL मैच में ₹49 में टीम बनाई, ₹90 लाख टैक्स काट मिलेगा इनाम – Karnal News Chandigarh News Updates

हरियाणा के करनाल में सरपंच ने ₹3 करोड़-थार जीती: पंजाब-लखनऊ के IPL मैच में ₹49 में टीम बनाई, ₹90 लाख टैक्स काट मिलेगा इनाम – Karnal News Chandigarh News Updates

Gold Price Today: आज फिर चढ़ा सोने का भाव, चांदी ने भी लगाई छलांग, जानें अपने शहर के नए रेट्स Business News & Hub

Gold Price Today: आज फिर चढ़ा सोने का भाव, चांदी ने भी लगाई छलांग, जानें अपने शहर के नए रेट्स Business News & Hub