- Hindi News
- Business
- Business news update share market gold silver petrol diesel updates Maruti Suzuki Cars Expensive Tata Nexon Sales Record
नई दिल्ली22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कल की बड़ी खबर चांदी से जुड़ी रही। IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी 6,251 रुपए गिरकर 2,59,500 रुपए पर आ गई है। इससे पहले ये 2,65,751 रुपए पर थी। वहीं मारुति सुजुकी इंडिया अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. चांदी तीन दिन में ₹1.20 लाख गिरी, ₹2.60 लाख/किलो हुई: आज इसकी कीमत ₹6,251 नीचे आई, मुनाफा वसूली से गिर रही कीमत

बजट पेश होने के एक दिन बाद 2 फरवरी को चांदी में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 6,251 रुपए गिरकर 2,59,500 रुपए पर आ गई है। इससे पहले ये 2,65,751 रुपए पर थी। वहीं 3 कारोबार दिन में चांदी की कीमत 1.20 लाख रुपए कम हो चुकी है।
वहीं सोने के दाम में आज बढ़त रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 49 रुपए बढ़कर 1,48,746 रुपए हो गया है। इससे पहले बीते 2 कारोबार दिन में इसकी कीमत 26 हजार कम हुई थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार मुनाफा वसूली के कारण सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. मारुति सुजुकी की कारें महंगी होंगी: लागत बढ़ना इसकी वजह, कितनी कीमत बढ़ेगी अभी तय नहीं; अप्रैल 2025 में 4% बढ़े थे दाम

मारुति सुजुकी इंडिया अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने 2 फरवरी को बताया कि कमोडिटी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण इनपुट कॉस्ट बढ़ गई है, जिससे अब गाड़ियों के दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है।
कीमतें बढ़ाने की वजह: कीमती धातुओं के दाम और जियोपॉलिटिकल हालात पार्थो बनर्जी के मुताबिक, कमोडिटी फ्रंट पर कच्चे माल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर कीमती धातुओं के दाम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि जियोपॉलिटिकल टेंशन्स के चलते भी सप्लाई चेन और लागत पर असर पड़ा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. जनवरी 2026 में टाटा नेक्सन बनी देश की नंबर-1 कार: रिकॉर्ड 23,365 यूनिट्स बिकीं, मारुति की डिजायर को पीछे छोड़ा

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में SUV का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। साल 2026 की शुरुआत टाटा मोटर्स के लिए अच्छी रही है। टाटा नेक्सॉन ने जनवरी महीने में मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार डिजायर को पीछे छोड़कर नंबर-1 का पायदान हासिल कर लिया है।
जनवरी 2026 में टाटा नेक्सॉन ने अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल दर्ज की है। पिछले महीने नेक्सॉन की कुल 23,365 यूनिट्स बिकीं। वहीं मारुति डिजायर 19,629 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। भारतीय पैसेंजर व्हीकल (PV) मार्केट में अब SUV सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 55% हो गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. 2004 में LTCG टैक्स हटाने के लिए लाए थे STT: अब सरकार दोनों वसूल रही; बजट में F&O ट्रेडिंग पर टैक्स 150% तक बढ़ाया

तारीख 1 अक्टूबर 2004। तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शेयर बाजार में मुनाफे पर लगने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स को हटा दिया। इसके बदले में उन्होंने सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) पेश किया। तर्क सीधा था- मुनाफे पर टैक्स छोड़ो, हर सौदे पर टैक्स दो।
14 साल तक सब ठीक चला, लेकिन 2018 के बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने LTCG टैक्स को दोबारा लागू कर दिया। 2004 के तर्क से तो तब STT हट जाना चाहिए था, क्योंकि उसे LTCG की जगह ही लाया गया था। लेकिन सरकार ने इसे नहीं हटाया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


Source: https://www.bhaskar.com/business/news/business-news-update-share-market-gold-silver-petrol-diesel-updates-maruti-suzuki-cars-expensive-tata-nexon-sales-record-137106516.html


