in

चांदी ₹1,500 बढ़कर ₹1.87 लाख किलो के ऑलटाइम हाई पर: इस साल कीमत ₹1.01 लाख बढ़ी; सोना ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ Business News & Hub

चांदी ₹1,500 बढ़कर ₹1.87 लाख किलो के ऑलटाइम हाई पर:  इस साल कीमत ₹1.01 लाख बढ़ी; सोना ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ Business News & Hub
  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (11 December 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चांदी आज यानी 11 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 1,86,988 रुपए किलोग्राम हो गई है। इससे पहले कल ये 1,85,488 रुपए पर थी। इस साल इसकी कीमत 1,00,971 रुपए (117%) बढ़ चुकी है।

​​​वहीं सोना 747 रुपए बढ़कर 1,28,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,27,788 रुपए पर था। सोने ने 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं।

इस साल सोना ₹52,373 और चांदी ₹1,00,971 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 52,373 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,28,535 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 1,00,971 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,86,988 रुपए प्रति किलो हो गई है।

चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  • सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी के कोस्मास मरिनाकिस ने कहा कि चांदी अब सिर्फ निवेश का साधन नहीं रह गया है, बल्कि एक जरूरी भौतिक संसाधन भी है। मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को इसकी ज्यादा जरूरत है। इसलिए मांग बढ़ रही है। इससे कीमतों में लगातार तेजी है।
  • चांदी के दाम में उछाल की एक और बड़ी वजह है अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड नीतियों के तहत चांदी पर टैरिफ लगने का डर। इस डर से अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे दुनिया के बाकी हिस्सों में कमी हो गई है।
  • दुनियाभर के मैन्युफैक्चरर अपनी प्रोडक्शन बाधित न हो, इसलिए सप्लाई पक्की करने की होड़ में हैं। यही वजह है कि ग्लोबल मार्केट में कीमतें ऊपर चढ़ रही हैं। आगामी महीनों में चांदी की ऊंची कीमत बनी रहेंगी।

2 लाख के पार जा सकती है चांदी केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी 2 लाख रुपए किलो के पार जा सकती है।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/gold-price-today-11-december-2025-sona-chandi-ka-bhav-aaj-ka-136639359.html

मानवाधिकार ही मानवीय सम्मान की नींव : सीजेएम Latest Haryana News

मानवाधिकार ही मानवीय सम्मान की नींव : सीजेएम Latest Haryana News

Bhiwani News: जूई के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत Latest Haryana News

Bhiwani News: जूई के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत Latest Haryana News