in

चांदी ₹1,474 महंगी होकर ₹98,100 किलो पर पहुंची: सोना ₹119 बढ़कर ₹86,143 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत Business News & Hub

चांदी ₹1,474 महंगी होकर ₹98,100 किलो पर पहुंची:  सोना ₹119 बढ़कर ₹86,143 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत Business News & Hub
#

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (12 March 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ला5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 12 मार्च को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 119 रुपए बढ़कर 86,143 रुपए पर पहुंच गए हैं। इससे पहले सोना 86,024 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,474 रुपए बढ़कर 98,100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी का भाव 96,626 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,130 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,980 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,650 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,980 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,980 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 88,030 रुपए है।

इस साल अब तक 9,981 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,981 रुपए बढ़कर 86,143 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 12,083 रुपए बढ़कर 98,100 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
चांदी ₹1,474 महंगी होकर ₹98,100 किलो पर पहुंची: सोना ₹119 बढ़कर ₹86,143 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

Haryana Assembly: आपस में भिड़े दो MLA, जलेबी को लेकर शुरू हुई बहस गोबर तक पहुंची, मंत्री शर्मा के बिगड़े बोल Chandigarh News Updates

Haryana Assembly: आपस में भिड़े दो MLA, जलेबी को लेकर शुरू हुई बहस गोबर तक पहुंची, मंत्री शर्मा के बिगड़े बोल Chandigarh News Updates

Ambala News: कुछ को आसान तो कुछ को कठिन लगी परीक्षा Latest Haryana News

Ambala News: कुछ को आसान तो कुछ को कठिन लगी परीक्षा Latest Haryana News