in

चांदी ₹1,00,934 के ऑल टाइम हाई पर: आज ₹1,159 महंगी हुई; सोना ₹889 चढ़कर 89,306 पर, इस साल ₹13,144 महंगा हुआ Business News & Hub

चांदी ₹1,00,934 के ऑल टाइम हाई पर:  आज ₹1,159 महंगी हुई; सोना ₹889 चढ़कर 89,306 पर, इस साल ₹13,144 महंगा हुआ Business News & Hub

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today | Gold Silver Sona Chandi Ka Bhav (28 March 2025) Aaj Ka

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (28 मार्च) को सोना-चांदी के दाम में तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत आज 1,159 रुपए बढ़कर 1,00,934 रुपए प्रति पर पहुंच गया है।

यह इसका नया ऑल टाईम हाई भी है। इससे पहले मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर था। कल यानी गुरुवार (27 मार्च) इसका दाम 99,775 रुपए था। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 889 रुपए बढ़कर 89,306 रुपए पर पहुंच गया है। कल सोना 88,417 रुपए पर था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,130 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,980 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,980 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,980 रुपए है।

इस साल 13,144 रुपए महंगा हुआ सोना

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत
1 जनवरी ₹76,162 ₹86,017
28 मार्च ₹89,306 ₹1,00,934
चेंज

+₹13,144

+₹14,917

सोर्स: IBJAनोट: सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो के हिसाब से है।

#

इस साल 92 हजार रुपए तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 92 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है।

वहीं अगर चांदी की बात करें तो HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। साल के आखिर चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
चांदी ₹1,00,934 के ऑल टाइम हाई पर: आज ₹1,159 महंगी हुई; सोना ₹889 चढ़कर 89,306 पर, इस साल ₹13,144 महंगा हुआ

पिता के नक्शेकदम पर ऋतिक, कृष 4 का करेंगे डायरेक्शन:  यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे राकेश रोशन; अगले साल शुरू होगी शूटिंग Latest Entertainment News

पिता के नक्शेकदम पर ऋतिक, कृष 4 का करेंगे डायरेक्शन: यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे राकेश रोशन; अगले साल शुरू होगी शूटिंग Latest Entertainment News

Sonipat News: प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दूर करने के लिए लगेंगे शिविर, तय सीमा में होंगे विकास कार्य Latest Haryana News

Sonipat News: प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दूर करने के लिए लगेंगे शिविर, तय सीमा में होंगे विकास कार्य Latest Haryana News