[ad_1]
चरखी दादरी सिविल अस्पताल में आपस में भिड़ते दोनों पक्ष के लोग।
हरियाणा के चरखी दादरी सिविल अस्पताल में शुक्रवार को पूर्व में हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आपस आपस में भिड़ गए। इस दौरान मौजूद करीब डेढ़ दर्जन लोगों के बीच जमकर थप्पड़-मुक्के व ईंट चली। वहीं इस दौरान झगड़ा कर रहे लोगों ने एक दूसरे के कपड़े भी फाड़ दिए। बाद म
.
पटवारी कार्यालय विवाद के बाद पहुंचे थे अस्पताल
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी कार्यालय में हुए विवाद के बाद साहुवास निवासी दोनों पक्ष सिविल अस्पताल पहुंचे थे, जहां वे वहां पर फिर से भिड़ गए। सिविल अस्पताल नए भवन के गेट के सामने दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक जमकर थप्पड़-मुक्के और ईंटें चलीं। इतना ही नहीं उन्हें छुड़वाने के प्रयास में अस्पताल के कर्मचारियों को भी मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों पक्षों से चार लोग भी घायल हो गए। सिविल अस्पताल पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को अलग किया।
सिविल अस्पताल में एक-दूसरे के कपड़े फाड़ते हुए लोग।
एक ही परिवार से संबंध रखते है दोनों पक्ष
अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि आपस में झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष साहुवास गांव के ही है और एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। वो शुक्रवार को पटवारी कार्यालय पहुंचे थे। वहां पर किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हुई और देखते ही देखते नौबत मारपीट तक आ पहुंची। इसमें कुछ लोगों को चोटें लगीं और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। बाद में जब सिविल अस्पताल पहुंचे, तो वहां पर भी दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे पर जमकर थप्पड़- मुक्के और बरसाए और ईंटें उठाकर एक-दूसरे पर हमला किया। बाद में सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
[ad_2]
Source link



