[ad_1]
भाजपा ने 11 साल में देश व प्रदेश में काफी विकास और विभिन्न योजनाओं को लागू कर हर गरीब का साथ दिया है और भ्रष्टाचार पर भी रोक लगाई। कांग्रेस केवल सरकार की चाह रखती है और ऐसे लीडर कभी संगठन नहीं बना सकते। यह बात कृषि मंत्री श्यामसिंह राणा ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा को देश में 11 साल हो गए। भाजपा ने इस दौरान गरीब, महिलाओं, किसानों, मजदूरों व बुजुर्गों के लिए काफी सराहनीय योजनाएं लागू की हैं। इनके साथ ही हर व्यक्ति के साथ कार्यकर्ताओं के माध्यम से भाजपा संपर्क कर धरातल पर कार्य कर रही है। अब तक पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की प्रगति के लिए विदेशों के साथ भी मित्रता की और पाकिस्तान जैसे देश को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सबक भी सिखाया है। उनके कारण ही भारत आज विश्व में चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। इसमें भाजपा की लघु उद्योग व अन्य औद्योगिकीकरण संबंधी योजनाओं का योगदान रहा है। हाल ही में भ्रष्टाचार में संलिप्त होने पर किसी नेता पर हुई कार्रवाई की सराहना की और कहा कि किसी भी पार्टी का नेता हो, अगर भ्रष्टाचार में संलिप्त हो तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।
[ad_2]
चरखी दादरी: भाजपा का सरकार व संगठन अलग, कांग्रेस में केवल सरकार की चाह: श्याम सिंह राणा

