{“_id”:”692c3e2cc88f2819290287e6″,”slug”:”video-geeta-mahotsav-organized-2025-11-30″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चरखी दादरी: गीता महोत्सव के दूसरे दिन झूमे दर्शक, मंच पर सजी संस्कृति की छटा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जिला स्तरीय गीता महोत्सव का दूसरा दिन सांस्कृतिक रंगों और अध्यात्म से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने किया। उन्होंने कहा कि गीता का उद्गम 5163 वर्ष पूर्व हुआ था और यह सिर्फ पुस्तक नहीं बल्कि जीवन का मार्गदर्शन है। गीता अनुशासन, योग, इच्छा शक्ति और सही कर्म की शिक्षा देती है। उन्होंने बताया कि गीता भारत ही नहीं बल्कि विश्व में अध्ययन और प्रेरणा का विषय है।
दूसरे दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रस्तुति से शुरुआत हुई, जिसके बाद सुरेंद्र शर्मा एंड पार्टी, प्रीति डांस ग्रुप और विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
महोत्सव में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा, जहां बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच सहित योग व घरेलू उपचार की जानकारी लोगों को दी जा रही है।
सोमवार 1 दिसंबर को गीता सद्भावना यात्रा, दीपोत्सव और विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
[ad_2]
चरखी दादरी: गीता महोत्सव के दूसरे दिन झूमे दर्शक, मंच पर सजी संस्कृति की छटा