[ad_1]
Last Updated:
Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी से भाजपा विधायक की एक वीडियो वायरल हो रही है. बाढड़ा अनाज मंडी में किसानों के धरने पर कैप्टन बलबीर सिंह ने विधायक उमेद पातुवास को चमचों से दूर रहने की सलाह दी, वीडियो वायरल होकर चर्चा का विषय बन गया है. भाजपा विधायक ने भी पलटकर कैप्टन को जवाब दिया.
चरखी दादरी. हरियाणा के चरखी दादरी जिले की बाढड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक उमेद पातुवास की बाढड़ा अनाज मंडी में आयोजित किसानों के धरने पर आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन ने जमकल क्लास ली. बुजुर्ग कैप्टन ने ठेठ हरियाणवी अंदाज में विधायक को चमचों से दूर रहने की सलाह दी. यहां तक कहा दिया कि ऐसा नहीं करेंगे तो दोबारा एमएलए नहीं बन पाओगे.
दरअसल, विधायक उमेद पातुवास गत 26 जनवरी को बाढड़ा के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद अनाज मंडी में किसानों के धरने पर पहुंचे. जहां उन्होंने किसानों से बात की और कहा कि सब ठीक चल रहा है ना.
इस दौरान रिटायर्ड कैप्टन गांव गोपी निवासी बलबीर सिंह ने कहा कि आशीर्वाद नहीं, एक चीज बताऊं विधायक जी, आपको…अगर दोबारा विधायक बनना है तो चमचे छोड़ने पड़ेंगे. यदि चमचे ज्यों के ज्यों रहे तो दूसरी बार विधायक नहीं बनोगे. ये मैं एक खास बात बता रहा हूं. विधायक को जनता का विश्वास और समर्थन चाहिए तो उन्हें सीधे आमजन से संवाद करना होगा.
दोबारा विधायक बनने की लालसा नहीं: उमेद पातुवास
इस पर उमेद पातुवास ने कहा कि दोबारा विधायक बनने की लालसा नहीं है. जिन लोगों ने साथ दिया है, उनसे दूरी नहीं बना सकते. बुजुर्ग ने कहा कि वोट दिए लोगों ने, वो आपके साथ थे, और जो आपके पर्सनल चमचे थे, वह आपके साथ नहीं थे. ऐसे में विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और पूरे क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बन गया है.वहीं विधायक उमेद पातुवास ने फोन पर बताया कि बुजुर्ग का मार्गदर्शन करने का अंदाज अलग था, लेकिन सारा बाढड़ा मेरा परिवार है. बुजुर्गों का मुझे रास्ता दिखाना भी जायज है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]




