[ad_1]
पंजाब यूनिवर्सिटी में रोकने पर झगड़ा करते स्टूडेंट्स।
पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में एफिडेविट और सीनेट-सिंडिकेट विवाद खत्म होने के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी ने एफिडेविट का फैसला वापस लिया और केंद्र सरकार ने भी सीनेट-सिंडिकेट भंग करने का नोटिफिकेशन रद्द करने का ऐ
.
मगर अब स्टूडेंट्स सीनेट के सभी 91 सदस्यों को चुनने के लिए चुनाव तारीख का ऐलान करने की मांग उठाने लगे हैं, जिसे लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है।
कुलपति बोले-सीनेट चुनाव जल्द, छात्र नेताओं ने मांगी तारीख
पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) की कुलपति प्रोफेसर रेणु विग ने छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए कहा कि पीयू ने शिक्षा मंत्रालय की 7 नवंबर की अधिसूचना के अनुसार सीनेट चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, स्टूडेंट नेता ने कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि हमारा प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक सीनेट चुनाव की तारीख नहीं दी जाती है।
2 दिन छुट्टी का ऐलान
छात्रों के 10 नवंबर के प्रदर्शन के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी ने 10 व 11 नवंबर को छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इस दिन छात्रों की कोई क्लास नहीं लगेगी।
बाहरी लोगों को रोकने के प्रयास में यूनिवर्सिटी
पंजाब यूनिवर्सिटी बचाओ मोर्चा की तरफ से 10 नवंबर को यूनिवर्सिटी में पूरे पंजाब के सामाजिक, राजनीतिक और संघर्षशील संगठनों को एकत्र होने का आह्वान दिया हुआ है। इसे भाजपा को छोड़ सभी पार्टियों ने समर्थन भी दिया है।
यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स, किसानों के अलावा राजनेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए यूनिवर्सिटी की तरफ से बाहरी लोगों को अंदर आने से रोका जा रहा है।
पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन की काॅपी।
यूनिवर्सिटी का नोटिस- बिना वैध स्टिकर गाडियों की नो एंट्री
- पीयू प्रशासन ने घोषणा की है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति के वाहन को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सर्कुलर में जोर दिया गया है कि केवल वैध विश्वविद्यालय स्टिकर वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।बिना पहचान पत्र या स्टिकर वाले लोगों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने अप्रैल 2025 सहित पिछले नोटिसों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है और यह विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है।
- इसके अलावा, परिसर के भीतर विरोध प्रदर्शन केवल छात्रों और कर्मचारियों तक ही सीमित हैं, बाहरी लोगों के भाग लेने पर रोक है। साथ ही, सभी हितधारकों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपेक्षा की जाती है। यह कदम प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले जारी किए गए एक नोटिस के बाद आया है जिसमें छात्रों से परिसर में आवाजाही नियंत्रित करने के लिए वाहन स्टिकर लगवाने का आग्रह किया गया था।
- सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और गार्डों को नए नियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।इस बीच, मूल 91 सदस्यीय सीनेट के लिए निर्धारित चुनावों की घोषणा की मांग को लेकर बचाओ मोर्चा अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए है।

पंजाब यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में लगा ताला दिखाते हुए विजयइंद्र सिंगला।
पीयू के गेस्ट रूम को भी ताला
PU प्रशासन की तरफ से पंजाब यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस के गेट को भी ताला लगा दिया गया है। यहां पर वीआईपी गेस्ट और एलुमिनी के बैठने का प्रबंध था। आज जब पूर्व मंत्री विजयइंद्र सिंगला पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे और छात्रों के साथ यहां बैठने के लिए आए तो वहां ताला लगा हुआ था। जिस पर पंजाब यूनिवर्सिटी बचाओ मोर्चा के सदस्यों ने एतराज जताया है।
[ad_2]
चंडीगढ़ PU में चुनाव पर संघर्ष, 10 को प्रदर्शन: यूनिवर्सिटी का 2 दिन छुट्टी का ऐलान, कुलपति बोले-सीनेट इलेक्शन जल्द होंगे, छात्र बोले-तारीख मिलेगी तभी हटेंगे – Chandigarh News
