चंडीगढ़ BJP पार्षद की भाभी पर उम्रकैद वाली धाराएं लगाईं: मोहाली पुलिस को फिर रिमांड मिला; हाईकोर्ट की पंजाब सरकार से जवाबतलबी – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पार्षद सुमन शर्मा की फाइल फोटो।

चंडीगढ़ में AAP छोड़ BJP में शामिल हुईं पार्षद सुमन शर्मा की भाभी कोमल शर्मा पंजाब पुलिस की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। जिसमें कोमल ने अपनी गिरफ्तारी व पुलिस रिमांड को अवैध बताया है।

.

कोमल की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस भेजकर जवाब तलब कर लिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी। कोमल शर्मा की गिरफ्तारी ऐसे टाइम पर हुई, जब चंडीगढ़ में 29 जनवरी को मेयर चुनाव होने वाले हैं।

कोमल शर्मा ने याचिका में दलील दी कि उनके खिलाफ दर्ज की गई FIR कानून के स्थापित सिद्धांतों के विपरीत है। आरोपों की कानून मुताबिक जांच तक नहीं की गई। यह FIR राजनीतिक द्वेष और दुर्भावना से प्रेरित होकर दर्ज की गई है।

कोमल को पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड से जुड़े एक कथित फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को 2 दिन के रिमांड के बाद उन्हें मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। वहां से एक दिन का और पुलिस रिमांड मिल गया।

मोहाली पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ में कोमल से कई अहम खुलासे हुए हैं। कोमल पर आरोप है कि ड्यूटी पर न जाने के बावजूद वह पूरी सैलरी लेती रहीं। कोमल ने इसको लेकर भी अपना पक्ष रखा।

पंजाब पुलिस कोमल पर BNS की 5 नई धाराएं जोड़ दी हैं। जिनमें उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।

पार्षद सुमन शर्मा की भाभी कोमल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करती पंजाब पुलिस।

पार्षद सुमन शर्मा की भाभी कोमल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करती पंजाब पुलिस।

भाजपा ने चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी को कंप्लेंट दी भाजपा नेता जितेंद्र पाल ने कहा कि बीजेपी ने इस मामले को लेकर चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद को शिकायत दी है। उन्होंने पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी आहलूवालिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। पार्षद सुमन देवी कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। आरोप है कि यह गिरफ्तारी क्यों की गई, इसकी जानकारी तक परिवार को नहीं दी गई।

चंडीगढ़ बीजेपी ने चीफ सेक्रेटरी से AAP सह प्रभारी आहलूवालिया की शिकायत की।

चंडीगढ़ बीजेपी ने चीफ सेक्रेटरी से AAP सह प्रभारी आहलूवालिया की शिकायत की।

इस मामले में की गई कोमल शर्मा की गिरफ्तारी….

  • मोहाली के थाना सोहाना में दर्ज की FIR: मोहाली के थाना सोहाना में यह FIR पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड, सेक्टर-27 चंडीगढ़ में तैनात MPGA लता चौहान की शिकायत पर दर्ज की गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 316(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • बिना ड्यूटी किए भेजती रही हाजिरी, लेती रही सैलरी:शिकायत में बताया गया कि मनीमाजरा के सुभाष नगर की रहने वाली कोमल शर्मा आउटसोर्स आधार पर क्लर्क के पद पर कार्यरत थी और उसकी ड्यूटी चेयरमैन के कैंप ऑफिस, सेक्टर-76 मोहाली में लगाई गई थी। शिकायत के मुताबिक कोमल शर्मा दिसंबर 2025 से ड्यूटी पर मौजूद नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी हाजिरी रिपोर्ट मुख्य कार्यालय में भेजती रही, जिसके आधार पर उसे वेतन भी मिलता रहा।
  • हाजिरी रिपोर्ट नहीं आई तो जांच में हुआ खुलासा : जब दिसंबर महीने की हाजिरी रिपोर्ट समय पर प्राप्त नहीं हुई, तो मामले की जांच की गई। इस दौरान सामने आया कि कर्मचारी कोमल शर्मा काफी समय से गैरहाजिर थी, फिर भी रिकॉर्ड में उसकी उपस्थिति दर्ज होती रही। चेयरमैन के निजी सचिव की ओर से कर्मचारी की हाजिरी से संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत किए गए।
  • पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को भेजा गया मामला: इसके बाद सक्षम अधिकारियों के आदेश पर इस पूरे मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को भेजी गई। विजिलेंस ब्यूरो के माध्यम से मामला एसएसपी मोहाली तक पहुंचा, जिसके बाद थाना सोहाना में शनिवार की रात साढ़े 11 बजे केस दर्ज किया गया।
  • रात में FIR, सुबह में की गई गिरफ्तारी: रिपोर्ट दर्ज होने के सात से 8 घंटे के बीच ही मोहाली पुलिस रविवार सुबह सात बजे चंडीगढ़ के आईटी पार्क पहुंची। पुलिस ने पहले आईटी पार्क पुलिस स्टेशन में मामले को लेकर पूरी जानकारी दी। इसके बाद बीजेपी पार्षद सुमन देवी की भाभी को अरेस्ट कर अपने साथ मोहाली ले गई। आरोप है कि यह कार्रवाई इतनी जल्दी की गई कि परिवार को भी जानकारी तक नहीं दी गई कि मामला क्या है।
AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं सुमन शर्मा और पूनम।- फाइल फोटो

AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं सुमन शर्मा और पूनम।- फाइल फोटो

पार्षद सुमन शर्मा बोलीं- उन पर वापसी का दबाव बनाया जा रहा बीजेपी की पार्षद सुमन शर्मा ने भाभी की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी गंदी राजनीति पर उतर गई है। उसने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन की है, यह उसका बदला लिया जा रहा है। उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह वापस आम आदमी पार्टी में आ जाए। मगर, वह कभी भी आम आदमी पार्टी में नहीं जाएगी।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर ये बन रहे समीकरण

निगम में कुल 35 पार्षद हैं, जो मेयर चुनाव के लिए वोट देते हैं। एक वोट सांसद का भी होता है, जो इस वक्त कांग्रेस के मनीष तिवारी हैं। इस बार चुनाव सीक्रेट बैलेट के बजाय हाथ खड़े कर करवाए जाएंगे। अगर AAP और कांग्रेस का गठबंधन रहता तो AAP के 11 और कांग्रेस के 6 पार्षद+1 सांसद यानी कुल 7 वोट मिलाकर 18 वोट होते। इतने ही वोट भाजपा के भी हैं।

हाथ खड़े कर वोटिंग होगी तो क्रॉस वोटिंग संभव नहीं थी। ऐसे में दोनों तरफ वोट बराबर हो जाते। हालांकि अब गठबंधन टूट गया है तो साफ तौर पर भाजपा के 18 पार्षद एकजुट रहेंगे और कांग्रेस और आप अलग-अलग अपने मेयर उम्मीदवार के लिए हाथ खड़े करेंगे तो उनकी तीनों पदों पर हार तय है।

[ad_2]
चंडीगढ़ BJP पार्षद की भाभी पर उम्रकैद वाली धाराएं लगाईं: मोहाली पुलिस को फिर रिमांड मिला; हाईकोर्ट की पंजाब सरकार से जवाबतलबी – Chandigarh News