चंडीगढ़ BJP ऑफिस ग्रेनेड हमले में पांच और गिरफ्तार, हिमाचल से निकला बड़ा कनेक्शन Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Attack on Chandigarh BJP office: चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में 1 अप्रैल को बम धमाका किया गया था. दो बाइक सवार युवकों ने सड़क से दफ्तर की तरफ क्रूड बम फेंका और फिर फरार हो गए थे. फिलहाल,चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है. एक के बाद एक चौंकाने वाले राज सामने आ रहे हैं. कभी पाकिस्तान तो कभी हिमाचल से कनेक्शन निकल रहा है.

Zoom

भाजपा ऑफिस पर बम हमले की जांच करते हुए.

Attack on Chandigarh BJP office: चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले की लगातार जांच जारी है. अब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सबसे चौंकाने वाली बात ये हैं कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक का हिमाचल से कनेक्शन निकला है. आइए जानते हैं शुरू से सबकुछ…

यह है मामला
पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में 1 अप्रैल यानी बुधवार की शाम को पांच बजे बम धमाका किया गया था. दो बाइक सवार युवकों ने सड़क से दफ्तर की तरफ क्रूड बम फेंका और फिर फरार हो गए थे. इस दौरान युवकों की दो वीडियो भी सामने आई थीं. वहीं, सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी कैद हुए. एक के बाद एक गिरफ्तारी की गई और हमले के तार पाकिस्तान से भी जुड़े निकले. फिलहाल,चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हमले में ISI का हाथ
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि यह हमला कोई सामान्य अपराध नहीं था, बल्कि इसके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ था. जांच में खुलासा हुआ है कि इस मॉड्यूल को पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे विदेशी हैंडलर्स नियंत्रित कर रहे थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्हें विदेशों से निर्देश मिल रहे थे. आतंकियों ने इस हमले के लिए कट-आउट और सब-मॉड्यूल नेटवर्क का इस्तेमाल किया था ताकि पकड़े जाने पर मुख्य साजिशकर्ता तक न पहुंचा जा सके.

हिमाचल से निकला कनेक्शन

चंडीगढ़ में BJP कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक हिमाचल प्रदेश के शिमला का रहने वाला निकला. शिमला के गांव ठाणा टिक्कर का रूबल चौहान पांच आरोपियों में से एक है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आईएसआई के इशारे पर चंडीगढ़ स्थित BJP कार्यालय पर ग्रेनेड फेंकने की साजिश को अंजाम दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं.

ये हैं वो पांच आरोपी
बलविंदर लाल उर्फ ​​शम्मी (मजारी, SBS नगर)
जसवीर सिंह उर्फ ​​जस्सी (भारापुर, SBS नगर)
चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी (सुजावलपुर, SBS नगर)
रूबल चौहान (शिमला, हिमाचल प्रदेश)
मदीप उर्फ ​​अभिजोत शर्मा (धुरी, संगरूर)

हमलावरों की भी हो गई पहचान
एआईजी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन्स सेल (SSOC) दीपक पारीक ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दो मुख्य हमलावरों की भी पहचान कर ली गई है. हालांकि वे फिलहाल फरार हैं, लेकिन पुलिस की कई टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं. आरोपियों के खिलाफ SSOC मोहाली में आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

[ad_2]