[ad_1]
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) के पास विभिन्न विकास कार्यों के लिए जमा कराए गए करोड़ों रुपए वर्षों से बिना उपयोग के पड़े हैं। ये रकम बैलेंस शीट में देनदारियों के रूप में दर्ज है, लेकिन कई योजनाओं में लंबे समय से कोई काम नहीं हुआ है।
.
इसका खुलासा सेकेंड इनिंग्स एसोसिएशन ने किया है। संस्था द्बारा आरटीआई मांगी गई थी, जिसमें ये सारी जानकारी दी गई। ने CHB के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 8 साल से बोर्ड का कोई स्थायी चेयरमैन नहीं है, जिसके कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं और वरिष्ठ अधिकारी सिर्फ अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।
संस्था के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 की बैलेंस शीट से साफ है कि करोड़ों रुपए विभिन्न योजनाओं के लिए जमा हैं, लेकिन वर्षों से खर्च नहीं किए गए। संस्था ने केंद्र सरकार से मांग की है कि CHB में जल्द से जल्द स्थायी चेयरमैन की नियुक्ति हो और सभी लंबित विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए जाएं।
आर.के. गर्ग।
सेकेंड इनिंग्स एसोसिएशन प्रेजीडेंट आर.के. गर्ग ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर पूरे मामले का गंभीरता से ऑडिट कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

कई विभागों का बकाया
CHB पर चंडीगढ़ प्रशासन का लगभग ₹30 करोड़ ब्याज के रूप में बकाया है। इसके अलावा, ₹89 करोड़ हाउसिंग बोर्ड कोऑपरेटिव सोसायटियों को और ₹2,46,56,030 एस्टेट ऑफिस को चुकाने हैं। साथ ही, ₹26 लाख परफॉर्मेंस गारंटी और RGCTP प्रोजेक्ट के ₹28.85 करोड़ भी प्रशासन को देने हैं।
[ad_2]
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, करोड़ों की जमा राशि पड़ी बेकार: ऑडिट के लिए प्रशासक को पत्र, 8 साल से चेयरमैन नहीं; एसोसिएशन ने उजागर की खामियां – Chandigarh News
