[ad_1]
पंचकूला पुलिस की टीम ने करीब 24 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर इन्चार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह की अगुवाई में टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंचकूला-बरवाला हाईवे पर रामगढ़ के नजदीक नाकाबंदी कर एक संदिग्ध ट्रक को रोका। ट्रक चालक और परिचालक से पूछताछ की गई, जिनकी पहचान धर्मपाल सिंह उर्फ धर्मा निवासी जिला पानीपत और हरिंद्र उर्फ खोटे निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई। अंग्रेजी शराब की 732 पेटियां बरामद पुलिस टीम को दोनों व्यक्तियों की गतिविधियों पर संदेह होने पर ट्रक की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में तिरपाल के नीचे छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की 732 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 8784 बोतलें थीं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कल कोर्ट में पेश होंगे आरोपी डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि अवैध शराब चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध शराब तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, यह खेप किसे सप्लाई की जानी थी।
[ad_2]
चंडीगढ़ से बिहार जा रही थी अवैध शराब की खेप: 732 पेटी अग्रेजी शराब बरामद, कीमत करीब 24 लाख रुपये, कल कोर्ट में पेश – Panchkula News


