चंडीगढ़-साबरमती एक्सप्रेस से महिला यात्री का पर्स चोरी: चलती ट्रेन से कूदकर भागा युवक, 7 हजार रुपए- मोबाइल और सोने-चांदी के जेवर ले गया – Jind News Chandigarh News Updates

[ad_1]

राजकीय रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

हिमाचल के दौलतपुर चौक स्टेशन से चलकर जींद से होकर गुजरने वाली चंडीगढ़-साबरमती एक्सप्रेस में एक युवक महिला यात्री का पर्स चुराकर चलती गाड़ी से कूद गया। पर्स में 7 हजार रुपए , मोबाइल और सोने-चांदी के गहने थे। राजकीय रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला द

.

गुजरात के सुरेंद्र नगर की रहने वाली महिला हंसमुख राठौर ने राजकीय रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रेन नंबर 19411 चंडीगढ़-साबरमती एक्सप्रेस में 2 मई को साबरमती से चंडीगढ़ के लिए चढ़ी थी। नरवाना के पास सुबह करीब 3:00 बजे एक युवक उसका बैग उठाकर चलती हुई गाड़ी से कूद गया।

बैग में गहने, नकदी और मोबाइल था

बैग में सोने की चेन, मोबाइल, सोने की बालियां, चांदी की पाजेब और करीब 7000 रुपए के अलावा उसके कागजात थे। जीआरपी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

महिला का कहना है कि चोरी की इस वारदात दो लाख रुपए के करीब नुकसान हुआ है। इससे पहले 28 मार्च को भी इसी ट्रेन में जींद के पास एक युवक चलती गाड़ी से बैग लेकर कूद गया था। इसमें लैपटॉप व दूसरा जरूरी सामान था।

[ad_2]
चंडीगढ़-साबरमती एक्सप्रेस से महिला यात्री का पर्स चोरी: चलती ट्रेन से कूदकर भागा युवक, 7 हजार रुपए- मोबाइल और सोने-चांदी के जेवर ले गया – Jind News