in

चंडीगढ़ समेत पंजाब के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट: 12 में घना कोहरा रहेगा, गुरदासपुर सबसे ठंडा, 14 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम – Amritsar News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ समेत पंजाब के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट:  12 में घना कोहरा रहेगा, गुरदासपुर सबसे ठंडा, 14 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम – Amritsar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब के कई इलाकों में छाई धुंध।

पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरे को लेकर आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की उम्मीद है। साथ ही ठंड भी बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पंजाब के आसपास सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते क

.

वहीं, अब दो दिन बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 11 जिलों अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जबकि एसएएस नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, नवांशहर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब-चंडीगढ़ में जारी मौसम का अलर्ट।

पिछले 24 घंटों में गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा

रविवार की बात करें तो पंजाब का गुरदासपुर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, फाजिल्का में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रविवार सुबह यहां 5.5 मिमी बारिश भी देखने को मिली।

रविवार सुबह 8.30 बजे के बाद पटियाला में 5 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 11 मिमी, मोहाली में 4 मिमी, रोपड़ में 1 मिमी और संगरूर, रूपनगर, होशियारपुर, बरनाला में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पंजाब के करीब एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ।

पंजाब के करीब एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ।

14 की रात से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

पंजाब में 13 और 14 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 15 और 16 जनवरी को पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। जिसके चलते एक बार फिर बारिश का अनुमान लगाया जा सकता है।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का मौसम

चंडीगढ़- सुबह के समय धुंध रहेगी, दोपहर आसमान साफ होगा। तापमान 11 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अमृतसर- घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 9 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 9 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- सुबह के समय धुंध रहेगी, दोपहर आसमान साफ होगा। तापमान 10 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

[ad_2]
चंडीगढ़ समेत पंजाब के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट: 12 में घना कोहरा रहेगा, गुरदासपुर सबसे ठंडा, 14 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम – Amritsar News

लापरवाह सिस्टम: डीप फ्रिज में रखे शव को चूहों ने कुतरा, हवालात में बंद हार्ट अटैक से हुई थी महेंद्र की मौत  Latest Haryana News

लापरवाह सिस्टम: डीप फ्रिज में रखे शव को चूहों ने कुतरा, हवालात में बंद हार्ट अटैक से हुई थी महेंद्र की मौत Latest Haryana News

Hisar News: स्वच्छता अभियान में पिछड़ा हिसार जोन  Latest Haryana News

Hisar News: स्वच्छता अभियान में पिछड़ा हिसार जोन Latest Haryana News