[ad_1]
चंडीगढ़ में महिला की लाश मिलने के बाद लेडीज बाथरूम की जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम। हत्या की जानकारी देते DSP दलवीर सिंह।
चंडीगढ़ स्थित रोज गार्डन के लेडीज बाथरूम में महिला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश बरामद हुई। लाश के पास ही चाकू भी पड़ा हुआ था। महिला के गले पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं।
.
सबसे पहले बाथरूम गई दूसरी महिला ने यह लाश देखी। उसने तुरंत नजदीक खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को इसके बारे में सूचना दी। जिसके बाद कंट्रोल रूम में फोन कर अफसरों को सूना दी गई।
पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट के जरिए सबूत जुटाने के बाद लेडीज बाथरूम को सील कर दिया है। जिस वक्त हत्या हुई, वहां की महिला कर्मी भी अपने घर हरियाणा गई हुई थी।
महिला की लाश के पास एक पर्स भी मिला। जिसके जरिए ही पुलिस ने उसकी पहचान की। वहां से कोई मोबाइल भी बरामद हुआ। जिसकी भी पुलिस जांच कर रही है कि कत्ल से पहले उसके संपर्क में कौन-कौन था।
चंडीगढ़ पुलिस के DSP दलवीर सिंह ने बताया कि मरने वाली महिला का नाम दीक्षा (30) है। वह चंडीगढ़ के सारंगपुर में रहती है। मौके से बरामद चाकू से फिंगर प्रिंट लेकर जांच की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था। वह करीब एक साल से पति से अलग रह रही थी। महिला की लाश सेक्टर 16 के अस्पताल में रखी गई है।
रोज गार्डन के बाथरूम में महिला का शव मिला।
सिलसिलेवार तरीके से जानें पूरा मामला…
- बाथरूम गई थी घूमने आई महिला, बाथरूम में लाश देखी: पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक टूरिस्ट महिला सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में पार्क में बने बाथरूम में गई थी। जहां पर उसने एक महिला को बेसुध पड़े देखा। महिला के शरीर से खून निकल रहा था। घटना स्थल पर मौजूद महिला बुरी तरह से घबरा गई और डरकर चिल्लाने लगी। इसके बाद वह दौड़कर बाहर आई और रोते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पूरी बात बताई।
- शरीर से निकल रहा था खूनः महिला ने कहा कि बाथरूम में महिला की लाश पड़ी है। उसके शरीर से खून निकल रहा है। पास में ही चाकू भी पड़ा है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत वहां पहुंचे। इसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाथरूम के आसपास के इलाके को सील कर दिया।
- मोबाइल-चाकू के फिंगर प्रिंट से खुलेगा राज: पुलिस अधिकारियों ने मौके की जांच की तो वहां चाकू भी मिला। फॉरेंसिक टीम के जरिए उसमें लगे फिंगर प्रिंट इकट्ठा किए गए। इसके अलावा लाश के पास से एक मोबाइल भी मिला। पुलिस ने अनुमान जताया कि यह महिला का ही होगा। महिला किसके संपर्क में थी। रोजगार्डन आने से पहले उसकी किसके साथ बात हुई थी। वह लगातार किसके टच में रहती थी, इन सभी बातों के लिए पुलिस मोबाइल की जांच करा रही है।
- पुलिस ने बाथरूम को ताला लगाया: पुलिस ने लेडीज बाथरूम को लेकर भी जांच की तो पता चला कि यहां पर सलमा नाम की महिला की ड्यूटी लगी थी। मगर, शनिवार को उसकी रिश्तेदारी में किसी की डेथ हो गई थी। जिसके बाद वह हरियाणा में कैथल जिले के पुंडरी में चली गई। हालांकि पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने बाथरूम को ताला लगवा दिया है। घटनास्थल से लौट गई। महिला के शव को सेक्टर 16 के मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। उसके रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

बाथरूम जहां महिला की लाश मिली और कुर्सी पर रखा चाकू।
कत्ल से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
[ad_2]
चंडीगढ़ रोजगार्डन में दिनदहाड़े महिला की हत्या: लेडीज बाथरूम में गला काटा, चाकू वहीं फेंका; लाश के पास मोबाइल भी मिला – Chandigarh News