in

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को बनाया जा रहा वर्ल्ड क्लास: 462 करोड़ लागत, 81% काम पूरा, अक्टूबर 2025 तक बनकर तैयार, 1050 यात्रियों की व्यस्था – Chandigarh News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को बनाया जा रहा वर्ल्ड क्लास:  462 करोड़ लागत, 81% काम पूरा, अक्टूबर 2025 तक बनकर तैयार, 1050 यात्रियों की व्यस्था – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मीटिंग करते हुए।  

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को नया और आधुनिक बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस काम की समीक्षा रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने नई दिल्ली में की। उन्होंने रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) और नॉर्दर्न रेलवे के अधिकारियों के स

.

बिट्टू ने अधिकारियों से कहा कि स्टेशन का काम जल्दी पूरा किया जाए और यात्रियों को भीड़भाड़ के समय कम से कम परेशानी हो, इसका ध्यान रखा जाए।

यह प्रोजेक्ट ₹462 करोड़ की लागत से RLDA द्वारा बनाया जा रहा है। स्टेशन को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है ताकि यह चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला यानी पूरे ट्राईसिटी क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दे सके।

कुल निर्माण क्षेत्र 1,92,248 वर्ग मीटर

स्टेशन का कुल निर्माण क्षेत्र 1,92,248 वर्ग मीटर है और इसमें 27,383 वर्ग मीटर की बिल्डिंग बनाई जा रही है। अभी तक 81% काम पूरा हो चुका है और इसे अक्टूबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

रेल मंत्री ने बताया कि स्टेशन के दोनों ओर – एक चंडीगढ़ की तरफ और दूसरी पंचकूला की तरफ – G+3 यानी चार मंजिला इमारत बनेगी। दोनों बिल्डिंग का साइज 8,367 वर्ग मीटर होगा। स्टेशन पर 72 मीटर चौड़ा और 80 मीटर लंबा एक बड़ा गलियारा (कंकोर्स) बनाया जा रहा है, जिससे यात्री आराम से एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे। इसके अलावा दो फुटओवर ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं।

स्टेशन के दोनों तरफ 24,515 वर्ग मीटर की पार्किंग बनाई जा रही है, जिससे गाड़ियों की आवाजाही में कोई दिक्कत न हो। यात्रियों के लिए 30 लिफ्ट और 10 एस्कलेटर लगाए जाएंगे, ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को भी कोई परेशानी न हो।

1,050 लोगों के बैठने की व्यवस्था

स्टेशन पर 1,050 लोगों के बैठने की व्यवस्था, ठहरने के कमरे, खाने-पीने की दुकानें, शॉपिंग एरिया, पेड लाउंज और ऑफिस के लिए को-वर्किंग स्पेस भी बनाया जा रहा है। 4,000 वर्ग मीटर में दुकानें और फूड आउटलेट भी होंगे। रेल मंत्री बिट्टू ने बताया कि नया स्टेशन 2061 तक हर दिन 1 लाख से ज्यादा यात्रियों को संभालने के लिए तैयार किया जा रहा है।

[ad_2]
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को बनाया जा रहा वर्ल्ड क्लास: 462 करोड़ लागत, 81% काम पूरा, अक्टूबर 2025 तक बनकर तैयार, 1050 यात्रियों की व्यस्था – Chandigarh News

पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:  दोष संवारने व गुण निखारने का अवसर है विवाह Politics & News

पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम: दोष संवारने व गुण निखारने का अवसर है विवाह Politics & News

हिसार: HAU में छात्रों का धरना समाप्त, सरकार से आठ मांगों पर बनी सहमति  Latest Haryana News

हिसार: HAU में छात्रों का धरना समाप्त, सरकार से आठ मांगों पर बनी सहमति Latest Haryana News