[ad_1]
चंडीगढ़ पुलिस में एसएचओ की नई सूची आधिकारिक तौर पर जारी होने से पहले ही लीक होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार रात से एक कथित सूची पुलिस विभाग में वायरल बताई जा रही है। इतना ही नहीं, आपस में मुबारकबाद देने और शर्तें लगाने का दौर भी शुरू हो चुका है कि अगले एसएचओ कौन होंगे। पुलिस विभाग में चर्चा है कि आखिर डीजीपी डॉ सागरप्रीत हुड्डा हस्ताक्षर से जारी होने वाली सूची से पहले ही नई पोस्टिंग की जानकारी कैसे बाहर आ गई। सवाल यह भी उठ रहा है कि मामला सूची लीक का है या फिर पुराना ‘पुलिस गजट’ जैसा सिस्टम दोबारा सक्रिय हो गया है, जिसमें पहले से ही पोस्टिंग की चर्चाएं शुरू हो जाती थीं। वायरल सूची के मुताबिक निम्नलिखित तबादले और नियुक्तियां होने की चर्चा है— इंस्पेक्टर नरिंदर पटियाल को एसएचओ-3 से क्राइम ब्रांच । इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर को डीसीसी से एसएचओ-11। इंस्पेक्टर शेर सिंह को पीओ सेल से एसएचओ-49 इंस्पेक्टर राम रत्तन को पीओ सेल की जिम्मेदारी । इंस्पेक्टर दविंदर सिंह को साइबर क्राइम इंचार्ज । इंस्पेक्टर ईरम रिजवी को पुलिस हेडक्वार्टर में एमईएस सेल में । इंस्पेक्टर चिरंजी लाल को डीसीसी सेल की जिम्मेदारी । हाल ही में सीबीआई केस में हाईकोर्ट से बरी हुए इंस्पेक्टर संजीव कुमार को एसएचओ-3 लगाए जाने की संभावना। रिश्तेदारी और सिफारिशों की भी चर्चा इस सूची को लेकर विभाग में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई रिश्तेदारी का हवाला दे रहा है, तो कोई दिल्ली से पोस्टिंग तय होने का दावा कर रहा है। कुछ नामों को लेकर हरियाणा कनेक्शन की भी चर्चा है। हालांकि अभी तक इस सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जारी होने वाली अंतिम सूची में यही नाम शामिल होते हैं या नहीं। इतना जरूर है कि चंडीगढ़ पुलिस में जल्द ही एसएचओ की नई सूची जारी होने वाली है, जिससे स्थिति साफ हो जाएगी।
[ad_2]
चंडीगढ़ में SHO के फेरबदल सूची लीक!: डीजीपी की साइन से पहले वायरल, पोस्टिंग पर चर्चाओं का दौर, लिस्ट में 8 इंस्पेक्टर के नाम – Chandigarh News



