चंडीगढ़ में 7 नाबालिग चोर गिरफ्तार: 4 दुकानों में चोरी की थी, लोहे के हथियार लेकर आए थे – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में थाना सेक्टर-34 से चंद कदमों की दूरी पर बूथ मार्केट में चार दुकानों में चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल फोन, जूते और अन्य चोरी का माल बरामद किया गया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर सेक्टर-25 स्थित ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है। इस वारदात का वीडियो सामने आने के बाद सनसनी फैल गई थी। फुटेज में साफ दिखा कि चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने दुकान में चोरी करने से पहले आराम से बैठकर खाना खाया, नमकीन खाई और कोल्ड ड्रिंक पी। इतना ही नहीं, एक चोर के हाथ में लोहे का हथियार भी दिखाई दिया। यह वारदात सेक्टर-34 थाना क्षेत्र के बूथ मार्केट की है। तड़के 4 से 5 बजे के बीच चोरों ने आनंद इलेक्ट्रॉनिक्स समेत चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की। घटना के बाद पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए। CCTV से हुई सभी चोरों की पहचान आनंद इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानदार ने बताया कि 3 फरवरी की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। 4 फरवरी सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर दुकान से टॉर्च, ब्लूटूथ डिवाइस और तारों के बंडल गायब मिले। चोरी गए सामान की कीमत करीब 13 से 14 हजार रुपए बताई गई। चोरों ने पास ही स्थित शिवा स्टेशनरी के भी दोनों ताले तोड़ दिए, लेकिन अंदर लगे सेंटर लॉक के कारण वहां से कोई सामान चोरी नहीं कर सके। वहीं शू-कैफे-34 से करीब 10 हजार रुपए नकद चोरी होने की सूचना है।मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305, 331(4) और 317(2) के तहत थाना सेक्टर-34 में दर्ज की गई थी। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें 6 से 7 लड़के दुकानों के ताले तोड़ते और चोरी करते दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी में दिख रहे आरोपियों की पहचान की और उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

[ad_2]
चंडीगढ़ में 7 नाबालिग चोर गिरफ्तार: 4 दुकानों में चोरी की थी, लोहे के हथियार लेकर आए थे – Chandigarh News