चंडीगढ़ में 3.60 लाख ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड: कोलकाता से आरोपी गिरफ्तार,नेट बैंकिंग के जरिए दो बार ट्रांजैक्शन,कमीशन का लालच – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड करने वाले आरोपी को चंडीगढ़ साइबर सेल ने पकड़ा।

चंडीगढ़ में 3.60 लाख ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के मामले में शामिल एक आरोपी को साइबर सेल ने कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है, जिसने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता और सिम कार्ड ठगी के लिए उपलब्ध करवाया था।

.

आरोपी को डीएसपी ए वेंकटेशन की सुपरविजन में साइबर सेल इंचार्ज दविंदर सिंह की अगुवाई में पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 319(2), 336(3), 338 और 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमनाथ साहा निवासी टंगरा, कोलकाता के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए किया गया।

नेट बैंकिंग के जरिए दो बार ट्रांजैक्शन

शिकायतकर्ता, जो चंडीगढ़ का निवासी है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके एचडीएफसी बैंक खाते से बिना उसकी जानकारी के नेट बैंकिंग के जरिए दो बार ट्रांजैक्शन की गई। पहली बार 2 लाख रुपए और दूसरी बार 1.60 लाख रुपए उसके खाते से निकाल लिए गए। उसे इन ट्रांजैक्शन की कोई जानकारी नहीं थी और न ही उसने किसी को अपनी बैंकिंग डिटेल साझा की थी।

जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने किसी तरह शिकायतकर्ता की बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली और नेट बैंकिंग के जरिए उसके खाते से पैसे ट्रांसफर कर दिए। ठगी की पूरी रकम आरोपी सोमनाथ साहा के बैंक खाते में भेजी गई। आरोपी ने अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड दूसरे व्यक्ति को कमीशन के बदले दे रखे थे, जिसने इनका इस्तेमाल अवैध ट्रांजैक्शन के लिए किया।

कोलकाता में दबिश और गिरफ्तारी

साइबर सेल ने जब आरोपी का आईपी एड्रेस ट्रेस किया तो वो कोलकाता का आ रहा था जिसके बाद इंस्पेक्टर दविंदर सिंह की अगुवाई में टीम कोलकाता पहुंची और जिस जगह पर आरोपी की लौकेशन आ रही थी उस पूरी जगह को पुलिस ने घेर लिया और कुछ टीम के मैंबर अंदर गए और पहले पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए वार्निंग दी लेकिन आरोपी ने पुलिस की बात को अनसुना कर दिया और सरेंडर नही किया जिसके बाद पुलिस ने अंदर दबिश दे दी और उस दौरान आरोपी ने वहा से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

[ad_2]
चंडीगढ़ में 3.60 लाख ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड: कोलकाता से आरोपी गिरफ्तार,नेट बैंकिंग के जरिए दो बार ट्रांजैक्शन,कमीशन का लालच – Chandigarh News