चंडीगढ़ में 22 करोड़ के हाउसिंग लोन घोटाला: पूर्व बैंक मैनेजर समेत 3 पर आरोप तय, 5 दिसंबर ट्रायल शुरू, 116 फर्जी लोन से फर्जीवाड़ा – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ सेक्टर-24 पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में हुए 22 करोड़ रुपए के हाउसिंग लोन घोटाले में चंडीगढ़ जिला अदालत ने पूर्व बैंक मैनेजर राजिंदर सिंह कलसी समेत 3 पर आरोप तय कर दिए। अदालत ने अब इस मामले का ट्रायल 5 दिसंबर से शुरू करने का आदेश दिया है।

.

2012 में सामने आया था घोटाला

यह मामला साल 2012 में उजागर हुआ था। उस समय बैंक के वार्षिक निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी का पता चला। बैंक के तत्कालीन सीनियर मैनेजर कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि तत्कालीन मैनेजर राजिंदर सिंह कलसी ने करण ठाकुर और सोनिया ठाकुर के साथ मिलकर 116 फर्जी हाउसिंग लोन जारी किए, जिनकी कुल राशि 22 करोड़ रुपए थी।

आरोपियों ने फर्जी नाम और पते पर लोन स्वीकृत कराए और इस दौरान फर्जी कागजातों का इस्तेमाल किया गया। इस घोटाले से बैंक को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ।

ईडी ने 11 साल बाद दाखिल किया आरोप पत्र

साल 2012 में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच शुरू की। लंबी जांच के बाद ईडी ने सितंबर 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया। इसी आरोप पत्र के आधार पर मंगलवार को अदालत ने आरोप तय कर दिए।

[ad_2]
चंडीगढ़ में 22 करोड़ के हाउसिंग लोन घोटाला: पूर्व बैंक मैनेजर समेत 3 पर आरोप तय, 5 दिसंबर ट्रायल शुरू, 116 फर्जी लोन से फर्जीवाड़ा – Chandigarh News