[ad_1]
चंडीगढ़ में एक्टिवा चोरी की एक घटना सामने आई है। इसमें दो चोर 20 सेकेंड में इस वारदात को अंजाम देते हैं। इस घटना का सीसीटीवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों चोर नाबालिग दिखाई दे रहे हैं। यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 46 की है। यह एक्टिवा दुकान के बाहर खड़ी थी। दोनों की उम्र कम होने के कारण उन पर कोई शक भी नहीं कर रहा था। घटना के समय एक कार भी पास से गुजर रही थी। यह दिख रहा है वीडियो में
घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिखाई दे रहा है कि एक्टिवा सड़क किनारे एक दीवार के साथ खड़ी हुई है। तभी वहां दो नाबालिग आते हैं, जिनमें से एक नाबालिग एक्टिवा का लॉक खोलकर चला जाता है, जबकि दूसरा एक्टिवा को स्टार्ट करने की कोशिश करता है, लेकिन एक्टिवा स्टार्ट नहीं होती। फिर दोबारा छोटा लड़का वहां आता है और 20 सेकेंड के अंदर ही एक्टिवा को स्टार्ट कर दोनों उसे चुरा ले जाते हैं। मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पुलिस के नाके
चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी और सेक्टर 9 में हुई गोलीबारी की घटना के बाद क्राइम को रोकने के लिए जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। ये शहर की ज्यादातर मुख्य सड़कों पर हैं। चोर इसी का फायदा उठाकर सेक्टरों के अंदर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के नाके लगे होने का चोरों पर कोई खास असर नहीं हो रहा है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है। कल पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल भी हुई थी चोरी
शनिवार को भी चंडीगढ़ पुलिस के एक पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया था। पुलिसकर्मी जसवीर सिंह मनीमाजरा में रहता है। उसने ड्यूटी से आने के बाद मोटरसाइकिल अपने घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन बाद में देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी।
[ad_2]
चंडीगढ़ में 20 सेकेंड में चुराई एक्टिवा; VIDEO: दिखने में दोनों चोर लग रहे नाबालिग, सेक्टर 46 में दुकान के बाहर की घटना – Chandigarh News


