चंडीगढ़ में 12 साल के बच्चे से कुर्कम नेपाली गिगरफ्तार: पीड़ित राेता हुआ पहुंचा घर, माता-पिता की शिकायत पर FIR, बहला फुसला ले गया घर – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में 12 साल के बच्चे के साथ कुर्कम का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजवीर बहादुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और मजदूरी का काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्चे के माता-पिता ने बताया कि उनका बच्चा घर पर रोता हुआ आया था। जब उससे रोने का कारण पूछा गया तो वह काफी डरा हुआ था। काफी समझाने के बाद बच्चे ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। पहले टालमटोल, फिर जुर्म कबूला मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित के माता-पिता ने पुलिस स्टेशन सेक्टर-3 में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजवीर बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले बच्चे को बुलाने से ही इनकार किया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। हालांकि, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ गलत काम किया।

[ad_2]
चंडीगढ़ में 12 साल के बच्चे से कुर्कम नेपाली गिगरफ्तार: पीड़ित राेता हुआ पहुंचा घर, माता-पिता की शिकायत पर FIR, बहला फुसला ले गया घर – Chandigarh News