[ad_1]
सबसे महंगा बिका CH01-DD-0001 नंबर।- AI जनरेटेड
चंडीगढ़ में नई वाहन सीरीज “CH01-DD” के फैंसी और पसंदीदा नंबरों की ई-नीलामी करवाई। यह नीलामी 4 मार्च से 6 मार्च 2026 तक चली। इस दौरान कुल 591 वाहन नंबरों की बोली लगी, जिससे प्रशासन को करीब 4 करोड़ 48 लाख 87 हजार रुपए की इनकम हुई।
.
बताया जा रहा है कि रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) की नीलामी में यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है।
नीलामी में सबसे ज्यादा बोली “CH01-DD-0001” नंबर के लिए लगी, जिसे 53 लाख 88 हजार रुपए में खरीदा गया। वहीं “CH01-DD-0003” नंबर 32 लाख 32 हजार रुपए में बिककर दूसरे स्थान पर रहा।
करोड़ों रुपए का राजस्व मिला प्रशासन के अनुसार इस ई-नीलामी में नई सीरीज के 0001 से 9999 तक के नंबर और पिछली सीरीज के बचे हुए फैंसी व खास नंबर भी शामिल किए गए थे। ऑनलाइन बोली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी पसंद के वीआईपी नंबर खरीदे, जिससे प्रशासन को करोड़ों रुपए का राजस्व मिला।

——
ये खबर भी पढ़ें…
चंडीगढ़ में ₹2.96 करोड़ में बिके गाड़ियों के VIP नंबर:0001 सबसे महंगा, दूसरे नंबर पर 0009

चंडीगढ़ में परिवहन विभाग ने CH01-DC सीरीज के VIP नंबरों की बोली कराई। इसमें सबसे महंगा CH01-DC-0001 नंबर बिका। जिसे 31.35 लाख रुपए में खरीदा गया। दूसरे नंबर पर CH01-DC-0009 नंबर रहा, जिसे 20.72 लाख रुपए में खरीदा गया।
विभाग की तरफ से इन नंबरों की ऑनलाइन नीलामी कराई गई थी। यह नीलामी 20 से 22 दिसंबर के बीच हुई थी। जिसके बाद सोमवार को इसकी डिटेल जारी की गई। जिसमें बताया गया कि 485 नंबरों की बिक्री हुई, जिससे विभाग को 2.96 करोड़ की आमदनी हुई। (पढ़ें पूरी खबर)
[ad_2]
चंडीगढ़ में ₹4.48 करोड़ में बिके गाड़ियों के VIP नंबर: CH01-DD-0001 सबसे महंगा, दूसरे नंबर पर 0003; 591 नंबरों पर लगी बोली – Chandigarh News


