[ad_1]
होली पर शरारती तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगाए नाके।
होली के त्योहार को देखते हुए चंडीगढ़ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक संभालने के लिए करीब 1150 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें 8 बड़े अधिकारी, 33 थाना प्रभारी/इंस्पेक्टर, 14 पुलिस पोस्ट इंचार्ज और करीब 110
.
बाजारों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी
शहर के सभी बाजारों, सेक्टरों, कॉलोनियों, गांवों, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी। खासतौर पर गर्ल्स हॉस्टल और पीजी के आसपास महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
पुलिस की ओर से हुड़दंग, तेज रफ्तार वाहन चलाने और छेड़छाड़ की घटनाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी। शहर के अलग-अलग स्थानों पर आंतरिक नाके भी लगाए जाएंगे, ताकि शरारती तत्वों पर नियंत्रण रखा जा सके।
बाजारों और कॉलोनियों में पुलिस गश्त
होली के समय ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर की अतिरिक्त टीमें सड़कों पर तैनात रहेंगी। बाजारों और कॉलोनियों में पुलिस लगातार गश्त करेगी। अगर कोई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका सिर्फ चालान ही नहीं काटा जाएगा, बल्कि वाहन भी जब्त किया जा सकता है।
प्रशासन ने साफ कहा है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ किसी भी तरह की बदसलूकी या अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली को शांति और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें।
[ad_2]
चंडीगढ़ में होली पर 1150 पुलिसफोर्स तैनात: हुड़दंग, रैश ड्राइविंग और छेड़छाड़ पर विशेष नजर, बाजारों और कॉलोनियों में पुलिस की गश्त – Chandigarh News

