चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल पर तेजधार हथियार से हमला: नाक से बहा खून, 1 लाख नकद और चेन लूटी; साथी पुलिसकर्मी का बेटा है आरोपी – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 टिंबर मार्केट में रविवार देर रात पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल पर तेजधार हथियार से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। हमलावर कांस्टेबल से 1 लाख रुपए नकद और सोने की चेन लूटकर फरार हो गया।

.

हमले में कांस्टेबल की नाक पर चोट आई है। घटना के बाद घायल कांस्टेबल को गंभीर हालत में सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया। थाना -26 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिसकर्मी के नाक पर लगी चोट।

पेट्रोल डलवाने निकला था कांस्टेबल

सेक्टर-26 पुलिस लाइन में रहने वाले हेड कांस्टेबल अरुण ने बताया कि वह देर रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए निकले थे। इसी दौरान जब वह टिंबर मार्केट के पास पहुंचे, तो अंधेरे में एक युवक ने अचानक उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

हमले के बाद वह नीचे गिर पड़े और हमलावर उनके गले से सोने की चेन और जेब से एक लाख रुपए लेकर फरार हो गया।

पुलिसकर्मी के बेटे पर हमले का आरोप

घायल अरुण ने बताया कि वह सेक्टर-26 पुलिस लाइन में ही तैनात हैं और जिस युवक ने उन पर हमला किया, वह वहीं रहने वाले एक पुलिसकर्मी का बेटा है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और आए दिन लोगों से झगड़ा करता रहता है।

[ad_2]
चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल पर तेजधार हथियार से हमला: नाक से बहा खून, 1 लाख नकद और चेन लूटी; साथी पुलिसकर्मी का बेटा है आरोपी – Chandigarh News