in

चंडीगढ़ में हाथ उठा कर होगा मेयर का चुनाव: प्रशासक कटारिया ने दी हरी झंडी; जून में मांगी जाएंगी आपत्तियां व सुझाव – Chandigarh News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ में हाथ उठा कर होगा मेयर का चुनाव:  प्रशासक कटारिया ने दी हरी झंडी; जून में मांगी जाएंगी आपत्तियां व सुझाव – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ में अगले वर्ष नगर निगम के मेयर का चुनाव पार्षदों द्वारा हाथ उठाकर किया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इससे जुड़े प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अब तक यह चुनाव गुप्त मतदान से होता था, जिससे क्रॉस वोटिंग की संभावना बनी रहती थी। माना

.

चंडीगढ़ प्रशासन अब जून 2025 में इस प्रस्ताव पर लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगेगा। इसके बाद इसे लागू करने के लिए आवश्यक कानूनी संशोधन किए जाएंगे। प्रशासक पहले ही इस बदलाव के पक्ष में थे, लेकिन अधिकारियों का तर्क था कि इतनी जल्दी नियमों में संशोधन कर इसे लागू करना संभव नहीं है। मेयर चुनाव में ये नई व्यवस्था साल 2026 में शुरू हो सकती है।

नगर निगम चंडीगढ़।

भाजपा की जीत के बाद उठा मामला

इस वर्ष के मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा की हरप्रीत कौर विजयी रही थीं। इससे पहले भी कई बार क्रॉस वोटिंग के कारण विवाद होते रहे हैं। इसी को रोकने के लिए पार्षदों द्वारा हाथ उठाकर मतदान करने का प्रस्ताव नगर निगम सदन में पारित किया गया था, जिसे अब प्रशासन ने मंजूरी दे दी है।

दल-बदल कानून भी पास, लेकिन लागू नहीं

चंडीगढ़ में पंजाब म्युनिसिपल एक्ट लागू होता है। नगर निगम सदन ने कुछ साल पहले दल-बदल विरोधी कानून को लागू करने के लिए प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजा था, लेकिन मंजूरी न मिलने के कारण इसे अब तक लागू नहीं किया जा सका है। पिछले तीन वर्षों में भाजपा में चार और कांग्रेस में एक पार्षद दूसरे दल से शामिल हो चुका है।

इस वर्ष जनवरी में आम आदमी पार्टी के तत्कालीन मेयर कुलदीप कुमार ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को इस पर निर्णय लेने का अधिकार दे दिया था।

[ad_2]
चंडीगढ़ में हाथ उठा कर होगा मेयर का चुनाव: प्रशासक कटारिया ने दी हरी झंडी; जून में मांगी जाएंगी आपत्तियां व सुझाव – Chandigarh News

Pakistan frees 22 Indian fishermen from Karachi jail: media report  Today World News

Pakistan frees 22 Indian fishermen from Karachi jail: media report Today World News

Hisar News: जीजेयू का दीक्षांत समारोह 10 मार्च को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत  Latest Haryana News

Hisar News: जीजेयू का दीक्षांत समारोह 10 मार्च को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत Latest Haryana News