चंडीगढ़ में हरमिलाप अंडरपास प्रोजेक्ट की बड़ी बाधा दूर: रेलवे को 2 करोड़ जारी, मानसून से पहले शुरू होगा काम,आगे भी रहेगा संघर्ष जारी – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ के लंबे समय से लंबित हरमिलाप नगर अंडरपास (आरयूबी-123) प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस परियोजना में आ रही आर्थिक बाधा को खत्म करते हुए रेलवे को 2 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इसके साथ ही अब अंडरपास के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह परियोजना चंडीगढ़ प्रशासन और रेलवे के संयुक्त प्रयासों से तैयार की जा रही है। फंड जारी होने के बाद अब रेलवे द्वारा ट्रैक के नीचे ब्लॉक डालने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि मानसून शुरू होने से पहले यह काम पूरा कर लिया जाए, ताकि बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित न हो। आगे भी रहेगा संघर्ष जारी इस प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष और पार्षद प्रताप सिंह राणा ने इसे क्षेत्र के लोगों की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता हरमिलाप नगर और बलटाना के हजारों निवासियों की है, जिन्होंने वर्षों तक ट्रैफिक जाम, धूल और परेशानियों का सामना किया, लेकिन अपने संघर्ष को जारी रखा। राणा ने बताया कि बलटाना की ओर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब निर्माण कार्य में रुकावट नहीं बनेगी। यह प्रक्रिया समानांतर रूप से चलती रहेगी, क्योंकि यह केवल अंडरपास की अप्रोच रोड से संबंधित है। मुख्य निर्माण कार्य अब बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का विशेष आभार जताया और कहा कि उनके प्रयासों से ही यह परियोजना आगे बढ़ सकी है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा किया जाएगा। यह अंडरपास बनने के बाद हरमिलाप नगर, रायपुर कलां और बलटाना क्षेत्र के लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और आवाजाही पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।

[ad_2]
चंडीगढ़ में हरमिलाप अंडरपास प्रोजेक्ट की बड़ी बाधा दूर: रेलवे को 2 करोड़ जारी, मानसून से पहले शुरू होगा काम,आगे भी रहेगा संघर्ष जारी – Chandigarh News