चंडीगढ़ में हड़ताल: नई श्रम संहिता के विरोध में ट्रेड यूनियन व बैंक स्ट्राइक पर, सेवाएं होंगी प्रभावित Chandigarh News Updates

[ad_1]

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज भारत बंद है। प्रमुख ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों और बैंक कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त रूप से हड़ताल का आह्वान किया है। बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी यूनियन के समर्थन में शामिल हो रहे हैं जिससे शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।

Trending Videos



यूनियनों का कहना है कि यह आंदोलन नई श्रम संहिता और कथित श्रमिक-विरोधी नीतियों के खिलाफ है। ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) से संबद्ध पंजाब बैंक एंप्लॉइज फेडरेशन के सचिव जगदीश राय के अनुसार नवंबर में अधिसूचित चार नए लेबर कोड मौजूदा 29 श्रम कानूनों की जगह लेंगे जिनमें ट्रेड यूनियनों के पंजीकरण को लेकर कड़ी शर्तें शामिल हैं। बंद के समर्थन में किसान संगठन, कृषि मजदूर यूनियन, छात्र और युवा संगठन भी सामने आए हैं। परिवहन सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है जिससे बस और ऑटो सेवाएं बाधित हो सकती हैं। सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और औद्योगिक क्षेत्रों में भी कामकाज प्रभावित रहने के संकेत हैं।

[ad_2]
चंडीगढ़ में हड़ताल: नई श्रम संहिता के विरोध में ट्रेड यूनियन व बैंक स्ट्राइक पर, सेवाएं होंगी प्रभावित