चंडीगढ़ में सालान पार्किंग पास सस्ता करने की तैयारी: कार पास ₹6000 से घटकर 4000 हो सकता है, प्रशासक ने दिया छूट का सुझाव – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में वार्षिक पार्किंग पास की दरों में बड़ी कटौती की तैयारी चल रही है। चारपहिया वाहनों के लिए 6000 रुपये में मिलने वाला वार्षिक पास अब 4000 से 4500 रुपये में मिल सकता है। इससे कार ड्राइवरों को सालाना करीब 1500 से 2000 रुपये तक का सीधा फायदा हो सकता है। नगर निगम की ओर से एमसी वन पार्किंग पास लॉन्च करने के बाद अब इसमें बड़ी छूट देने पर काम किया जा रहा है। यह छूट केवल वार्षिक पास पर मिलेगी, मासिक पास की दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। दोपहिया चलाने वालों को भी मिलेगी राहत सिर्फ कार ही नहीं, दोपहिया वाहनों के वार्षिक पास भी सस्ते किए जाएंगे। अभी दोपहिया वाहन के लिए मासिक पास 250 रुपये और वार्षिक पास 3000 रुपये में दिया जा रहा है। प्रस्ताव है कि इसे भी कार के अनुपात में कम किया जाए। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि कार के वार्षिक पास को 4500 रुपये करने पर चर्चा हो चुकी थी। बाद में प्रशासक की ओर से इसे 4000 रुपये करने का सुझाव दिया गया। अब यूटी प्रशासन से चर्चा के बाद अंतिम दर तय की जाएगी। प्रशासक ने दिया था छूट का सुझाव चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने रोज फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान कहा था कि 500 रुपये मासिक के हिसाब से सालाना 6000 रुपये बनते हैं, जबकि इसे 4000 रुपये में देना चाहिए। उनका मानना है कि इससे लोगों को राहत मिलेगी और निगम को एकमुश्त राजस्व भी प्राप्त होगा। नगर निगम ने 27 जनवरी को एमसी वन पार्किंग पास लॉन्च किया था। इसमें कार के लिए मासिक पास 500 रुपये और दोपहिया के लिए 250 रुपये तय किया गया है। लॉन्च के बाद एक महीने में करीब 7000 पास जारी किए जा चुके हैं। निगम को उम्मीद है कि वार्षिक पास में छूट मिलने से बिक्री और बढ़ेगी। नगर निगम करेगा सख्ती पास की संख्या बढ़ाने के लिए निगम ने पार्किंग एंट्री और एग्जिट पर सख्ती कर दी है। पार्किंग कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना शुल्क कोई वाहन अंदर न जाए। कमिश्नर ने रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर रोक लगा दी है। पिक एंड ड्रॉप के लिए भी अब समय की कोई छूट नहीं दी जा रही है। हालांकि इस फैसले का कुछ स्थानों पर विरोध भी हो रहा है।एमसी वन पास नगर निगम द्वारा संचालित सभी पार्किंग स्थलों पर मान्य है, जिनमें सेक्टर-17, 22, 35, सुखना लेक, पिकाडली और मल्टी-लेवल पार्किंग सहित अन्य अधिसूचित स्थल शामिल हैं। हालांकि 214 अन्य पार्किंग स्थलों को भी पेड करने का प्रस्ताव निगम सदन में लाया गया था, लेकिन सभी दलों ने इसे फिलहाल रद कर दिया। अब इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय प्रशासन अपने स्तर पर ले सकता है।

[ad_2]
चंडीगढ़ में सालान पार्किंग पास सस्ता करने की तैयारी: कार पास ₹6000 से घटकर 4000 हो सकता है, प्रशासक ने दिया छूट का सुझाव – Chandigarh News