[ad_1]
चंडीगढ़ नगर निगम को नया चीफ इंजीनियर मिल गया है। चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने संजय अरोड़ा को चीफ इंजीनियर नियुक्त किया है । यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (deputation) के आधार पर की गई है। यह नियुक्ति 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। प्रारंभिक तौर पर इसका कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा या फिर नगर निगम को उनकी सेवाओं की आवश्यकता रहने तक (जो भी पहले हो) लागू रहेगा। इससे पहले इसे सीबी.ओझा इस पद को संभाल रहे थे। यह आदेश चंडीगढ़ प्रशासन के सचिव (LGUD) मंदीप सिंह बराड़ (IAS) द्वारा 31 मार्च 2026 को जारी किया गया। आदेश की कॉपी
इससे पहले उन्हें इस पद से हटाया गया था चंडीगढ़ नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा को 24 अक्टूबर 2025 को हटा दिया गया था। वे 23 अक्टूबर 2024 को डेपुटेशन पर तीन वर्ष के लिए नियुक्त हुए थे, लेकिन मात्र एक वर्ष बाद ही पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के आदेश पर उनका एक्सटेंशन नहीं दिया गया। उन्हें अपनी मूल विभाग में वापस भेज दिया गया । बीजेपी पार्षदों ने उनकी शिाकयत की थी। जबकि उन्हें दोबारा इस पद की जिम्मेदारी सौपी गई है।
[ad_2]
चंडीगढ़ में संजय अरोड़ा बने नए चीफ इंजीनियर: प्रशासक कटारिया ने दी मंजूरी, 1 अप्रैल से संभालेंगे पद; एक साल का कार्यकाल – Chandigarh News



