चंडीगढ़ में श्री साईं पालकी शोभा यात्रा का शुभारंभ Chandigarh News Updates

[ad_1]

सेक्टर 29 के साई धाम से रविवार को श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में शिरडी साईं समाज चंडीगढ़ की ओर से श्री साई पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इस पालकी यात्रा के माध्यम से साई बाबा नगर भ्रमण पर निकले। मंदिर सभा के प्रधान रमेश कालिया ने बताया कि शोभा यात्रा सेक्टर 29 स्थित श्री साईं धाम से आरंभ होकर रात लगभग 10 बजे सेक्टर 25 में विश्राम लेगी जहां साईं के शहर भ्रमण का आखिरी पड़ाव होगा। साई बाबा की पालकी को आकर्षक तरीके से फूलों से सजाया गया।
उन्होंने बताया कि दोपहर का लंगर प्रसाद का कार्यक्रम 1 बजे सेक्टर 12-ए पंचकूला में होगा जबकि धूप आरती व चाय प्रसाद का आयोजन सायं साढ़े 6 बजे सेक्टर 47-सी चंडीगढ़ में होगा। इसके अलावा शेज आरती व रात्रि का लंगर प्रसाद रात्रि 10 बजे सेक्टर 25 में होगा।
रमेश कालिया ने बताया कि यात्रा पहले सेक्टर 29 से शुरू होकर सेक्टर 28, 26, 19, 20 , 22, 15, 38 वेस्ट, 40, 41, 51, 50, 49 व रामदरबार से होते हुए पंचकूला में सेक्टर 12-ए, 20 (साईं सोसाइटी), 10, 11, 4, 2, 6, 8, 18, 13 (एनएसी, शिवालिक एन्क्लेव), सेक्टर 6 (एमडीसी) तक जाएगी। उसके बाद फिर से चंडीगढ़। में सेक्टर 47, 48, 46, 32, 33, 34, 43, 37, 38 से होकर अपने अंतिम पड़ाव सेक्टर 25 में पहुंचेगी।

[ad_2]
चंडीगढ़ में श्री साईं पालकी शोभा यात्रा का शुभारंभ