चंडीगढ़ में वायरलेस मैसेज के बाद दो पुलिसकर्मियों की रवानगी: होटल मालिक की शिकायत पर कार्रवाई; पहले भी विवादों में रहे थे दोनों – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में पुलिस विभाग के वायरलेस सेट पर शुक्रवार करीब 1:30 बजे एक मैसेज फ्लैश होने के बाद विभाग में हलचल मच गई। मैसेज में दो पुलिसकर्मियों को तुरंत उनकी रवानगी करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। मामले में आगे जांच जारी है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। जानकारी के अनुसार, यह दोनों पुलिसकर्मी डीएसपी विजय के कार्यालय में तैनात थे, जो मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के अंदर स्थित है। दोनों की पहचान जसवीर और प्रदीप के रूप में हुई है। वायरलेस मैसेज फ्लैश होते ही पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। डीएसपी बोले- पहले ही हो चुका था ट्रांसफर जब डीएसपी विजय से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर पहले ही हो चुका था, लेकिन अभी तक उनकी रवानगी नहीं हुई थी। वायरलेस पर मैसेज इसलिए आया, ताकि उनकी रवानगी सुनिश्चित की जा सके। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या किसी ने पैसों की मांग की शिकायत की थी, तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। वहीं, मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह ने भी मामले में कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। फार्म हाउस विवाद में भी आए थे नाम सूत्रों के मुताबिक, जसवीर और प्रदीप वही पुलिसकर्मी हैं जिनका नाम कुछ दिन पहले मनीमाजरा क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर हुए झगड़े के मामले में सामने आया था। फार्म हाउस मालिक ने अपनी शिकायत में दोनों के नाम देते हुए आरोप लगाया था कि वे मारपीट में शामिल थे। हालांकि, उस समय थाना पुलिस ने अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और दोनों पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। होटल मालिक की शिकायत पर सख्ती सूत्रों के अनुसार, वायरलेस सेट पर जो मैसेज फ्लैश हुआ, वह एक होटल मालिक की शिकायत के बाद आया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उससे पैसों की मांग की गई थी। इसी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ़ पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों की रवानगी कर दी। मामले की आगे जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के बाद दोनों के खिलाफ और भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

[ad_2]
चंडीगढ़ में वायरलेस मैसेज के बाद दो पुलिसकर्मियों की रवानगी: होटल मालिक की शिकायत पर कार्रवाई; पहले भी विवादों में रहे थे दोनों – Chandigarh News