in

चंडीगढ़ में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा: सिर्फ ट्राई-सिटी एरिया में मिली सुविधा; लंबी दूरी की बसों में देना होगा किराया – Chandigarh News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा:  सिर्फ ट्राई-सिटी एरिया में मिली सुविधा; लंबी दूरी की बसों में देना होगा किराया – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

रक्षाबंधन पर महिलाएं चंडीगढ़ में बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी।

चंडीगढ़ प्रशासन ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। शनिवार, 9 अगस्त को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राई-सिटी) क्षेत्र में सभी महिलाओं को लोकल बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

.

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह सुविधा चंडीगढ़ परिवहन उपक्रम (CTU) और चंडीगढ़ सिटी बस सर्विस सोसाइटी (CCBSS) द्वारा संचालित लोकल एसी और नॉन एसी बसों में लागू होगी। इस सुविधा का लाभ केवल ट्राई-सिटी क्षेत्र (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) के भीतर यात्रा करने वाली महिलाओं को मिलेगा।

लंबी दूरी की बसों में नहीं मिलेगी सुविधा

हालांकि, यह छूट सीटीयू की लंबी दूरी की इंटरसिटी या इंटरस्टेट बसों पर लागू नहीं होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा सीमित दूरी और स्थानीय मार्गों तक ही सीमित रहेगी, ताकि ट्राई-सिटी की महिलाएं बिना किसी खर्च के सुरक्षित और सुलभ यात्रा कर सकें।

त्योहार पर सफर होगा आसान

चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को यह सुविधा देना एक सकारात्मक सामाजिक पहल है, जिससे त्योहार की खुशियों में और इजाफा हो सकेगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि बहनें बिना किसी चिंता के अपने भाइयों से राखी बांधने जा सकें और पर्व को पूरी खुशी के साथ मना सकें।

[ad_2]
चंडीगढ़ में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा: सिर्फ ट्राई-सिटी एरिया में मिली सुविधा; लंबी दूरी की बसों में देना होगा किराया – Chandigarh News

हिसार के 2 पहलवानों का भारतीय टीम में चयन:  क्रोएशिया और बुल्गारिया में दिखाएंगे दम; 13 सितंबर से होगी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप – Narnaund News Today Sports News

हिसार के 2 पहलवानों का भारतीय टीम में चयन: क्रोएशिया और बुल्गारिया में दिखाएंगे दम; 13 सितंबर से होगी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप – Narnaund News Today Sports News

ISL | Chennaiyin FC temporarily suspends operations  Today Sports News

ISL | Chennaiyin FC temporarily suspends operations  Today Sports News