चंडीगढ़ में महिला दिवस पर वॉकथॉन: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने दिखाई हरी झंडी; 2.5 किलो मीटर पैदल चले – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में एक भव्य वॉकथॉन का आयोजन किया गया। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इस वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी इसमें शामिल होकर करीब 2.5 किलोमीटर पैदल चले। यह वॉकथॉन सुखना लेक स्थित पुलिस पोस्ट से शुरू होकर ओपन हैंड मॉन्यूमेंट तक आयोजित की गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। जस्टिस सूर्यकांत के साथ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू ने भी इस पदयात्रा में हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में युवा वकीलों और न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। बता दें कि यह वॉकथॉन और पौधारोपण अभियान इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक (IIDW) के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था। इससे पहले शनिवार शाम जस्टिस सूर्यकांत ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर का उद्घाटन भी किया था। चीफ जस्टिस बोले- सुबह की वॉक बहुत अच्छी लगी मीडिया से बात करते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “सुबह की वॉक बहुत अच्छी लगी। इतने सारे यंग लॉयर्स और जजों के साथ मिलकर वॉक किया। इसका उद्देश्य यही था कि लोगों को महिला अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाए। मुझे पूरा विश्वास है कि इस वॉक ने भी इसमें थोड़ा-बहुत योगदान दिया होगा।” रजिस्ट्री सिस्टम में महिलाओं के योगदान पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “हम सब उसे बहुत अच्छे से स्वीकार करते हैं। हम उसका आदरपूर्वक सम्मान करते हैं और हमें पूरा विश्वास है कि हमारी बहनें, हमारी बेटियां और हमारी माताएं सिस्टम में अपने पराक्रम भरे योगदान को आगे भी जारी रखेंगी।”

[ad_2]
चंडीगढ़ में महिला दिवस पर वॉकथॉन: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने दिखाई हरी झंडी; 2.5 किलो मीटर पैदल चले – Chandigarh News