[ad_1]
Last Updated:
Chandigarh Murder: चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में मिला कंकाल 21 वर्षीय आरती का निकला, परिवार ने पुलिस पर लापरवाही और हत्या की आशंका जताई, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार, दो महीने पहले आरती लापता हो गई थी. परिवार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई थी, इसमें युवती पिकअप गाड़ी में जाती दिखी थी.
चंडीगढ़ में हार्टिकल्चर विभाग के कर्मचारियों को इंडस्ट्रियल एरिया में घास के बीच एक कंकाल पड़ा मिला था.
चंडीगढ़. सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में मिले एक कंकाल की गुत्थी सुलझ गई है, यह कंकाल बापूधाम कॉलोनी की रहने वाली 21 वर्षीय आरती का निकला, जो 11 फरवरी से लापता थी. इस मामले में अब पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
दरअसल, बीते शनिवार की दोपहर को हार्टिकल्चर विभाग के कर्मचारियों को इंडस्ट्रियल एरिया में घास के बीच एक कंकाल पड़ा मिला था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. प्रारंभिक जांच में कंकाल 20 से 25 वर्ष की युवती का बताया गया था.
परिजनों के अनुसार आरती 11 फरवरी की सुबह यह कहकर घर से निकली थी कि वह कुछ देर में लौट आएगी, लेकिन वापस नहीं आई। 17 फरवरी को सेक्टर-26 थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीय
आरती के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. उनका कहना है कि पुलिसकर्मी लगातार यह कहते रहे कि लड़की बालिग है, खुद वापस आ जाएगी. परिजनों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी कि आरती को ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास एक पिकअप वाहन में जाते देखा गया था, लेकिन पुलिस ने न तो सीसीटीवी फुटेज खंगाली और न ही उसकी फोटो अन्य थानों में साझा की.
सोशल मीडिया पर कंकाल मिलने का वीडियो देखकर शक
परिवार के मुताबिक, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कंकाल मिलने का वीडियो देखकर उन्हें शक हुआ। इसके बाद वे खुद इंडस्ट्रियल एरिया थाने पहुंचे और जानकारी जुटाई. पुलिस ने परिवार को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 की मोर्चरी ले जाकर कंकाल की पहचान करवाई. हाथ में पहनी अंगूठी और कपड़ों के आधार पर परिजनों ने आरती की शिनाख्त की. फिलहाल पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा होगा. वहीं, परिजनों ने आरती की हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. हालांकि अभी परिवार कुछ भी कैमरे के आगे बोलने को तैयार नहीं है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]




