चंडीगढ़ में बरसात से बढ़ी ठंड: आज भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, तेज हवाओं से पारे में गिरावट Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में मंगलवार को बदले मौसम के चलते ठंड में इजाफा हो गया है। 

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में और बदलाव की संभावना जताई है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं।

इससे पहले मंगलवार को दोपहर बाद शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को करीब 5 एमएम बारिश हुई और तेज हवाएं भी चलीं।


मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आंकड़ों के अनुसार 7 अप्रैल पिछले पांच वर्षों में सबसे ठंडा दिन रहा। 2025 की तुलना में तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

आज अधिकतम तापमान गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 9 अप्रैल को बादल छाए रहने के साथ तापमान बढ़कर 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं 10 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और चिलचिलाती धूप के साथ तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ में पिछले पांच वर्ष का मौसम

वर्ष          अधिकतम तापमान      न्यूनतम तापमान        मौसम की स्थिति


2025             38.0                      22.0                  साफ और गर्म


2024             34.0                     20.0                   सामान्य गर्मी


2023             33.0                     18.0                   शुष्क मौसम


2022             35.0                     21.0                   आंशिक बादल


2021             35.0                     22.0                    शुष्क और गर्म




मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण है। अरब सागर और प्रशांत महासागर से आने वाली हवाओं ने पश्चिमी विक्षोभ की गति को तीव्र कर दिया है जिसकी वजह से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। चंडीगढ़ में मंगलवार को पांच एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। -सुरिंदर पाल, निदेशक मौसम विभाग

[ad_2]
चंडीगढ़ में बरसात से बढ़ी ठंड: आज भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, तेज हवाओं से पारे में गिरावट