[ad_1]
आईएएस राजीव वर्मा मुख्य सचिव, चंडीगढ़। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा। केंद्र सरकार के नए आदेश के तहत चंडीगढ़ के मुख्य सचिव आईएएस राजीव वर्मा 26 जनवरी को सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगे। यह पहला
.
केंद्र सरकार ने हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन में बड़े प्रशासनिक सुधारों के तहत एडवाइजर के पद को बदलकर अब इसे मुख्य सचिव के पद में तब्दील कर दिया है। इसके बाद, राजीव वर्मा को चंडीगढ़ का पहला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।
इस पद को लेकर हुआ था विवाद जनवरी में चंडीगढ़ प्रशासक के सलाकार का पद बदल कर इसे मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) का पद बनाया गया था। जिसे पंजाब सरकार ने अनावश्यक करार दिया था और केंद्र के इस फैसले के विरुद्ध रोष जताया था। उनका कहना था कि चंडीगढ़, पंजाब का है तो एक स्टेट में दो चीफ सेक्रेटरी क्यों। इसलिए भी यह पद विवादों में रह चुका है।
लेकिन अब यह बदलाव चंडीगढ़ प्रशासन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि इससे प्रशासनिक स्तर पर नई दिशा और संरचना मिलेगी। राजीव वर्मा की नियुक्ति से चंडीगढ़ में प्रशासनिक मामलों को और अधिक मजबूत किया जाएगा और इससे प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

इससे पहले तक गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण का कार्य प्रशासक के सलाहकार (एडवाइजर) किया करते थे। लेकिन इस बार ध्वजारोहण और परेड की सलामी का नेतृत्व मुख्य सचिव करेंगे।
[ad_2]
चंडीगढ़ में पहली बार मुख्य सचिव फहराएंगे तिरंगा: 26 जनवरी को परेड ग्राउंड में कार्यक्रम, पहले प्रशासक के सलाहकार करते थे ध्वजारोहण – Chandigarh News